फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Agampreet Kaur stood first in 100 meters race, Kirti stood second in high jump.

Kurukshetra News: अगमप्रीत कौर 100 मीटर दौड़ में प्रथम, ऊंची कूद में कीर्ति दूसरे स्थान पर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Sep 2024 04:02 AM IST
विज्ञापन
Agampreet Kaur stood first in 100 meters race, Kirti stood second in high jump.
कुरुक्षेत्र। जिला मौलिक शिक्षा विभाग की ओर से अंडर-11 के ब्लॉक स्तरीय खेल एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न विधाओं में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। खंड थानेसर की प्रतियोगिताएं द्रोणाचार्य स्टेडियम में आयोजित की गई। सहायक प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी हरीश शर्मा ने बताया कि दो दिवसीय खेल एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता के पहले दिन 10 खेलों का आयोजन किया गया और वीरवार का सांस्कृतिक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। खेलों में खो-खो, कबड्डी, योगा, रस्साकस्सी सहित 10 विधाओं में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

थानेसर के राजकीय मॉडल संस्कृति प्राथमिक विद्यालय हथीरा के खिलाड़ियों ने खंड स्तरीय खेल एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन किया। शिक्षिका सुमन लता ने बताया कि चौथी की छात्रा अगमप्रीत कौर ने 400 मीटर में तीसरा स्थान प्राप्त किया और 100 मीटर में पहले स्थान पर रही। जबकि पायल ने 200 मीटर में दूसरा स्थान प्राप्त किया। ऊंची कूद में कीर्ति दूसरे स्थान पर और हंसिका शॉर्ट फुट में दूसरे स्थान पर रही। वीरवार को होने वाली सांस्कृतिक गतिविधियों में भी विद्यार्थी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। शाहाबाद ब्लॉक में महिला कबड्डी में कलसाना की टीम प्रथम रही और मंगोली जटान की टीम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया वहीं रस्सा-कस्सी प्रतियोगिता में शाहाबाद की टीम ने पहला स्थान प्राप्त किया। लाडवा ब्लॉक में खो-खो प्रतियोगिता में राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल लाडवा प्रथम रहा और पीएमश्री राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल बारना ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed