{"_id":"689152690b4bd8c7c30390b5","slug":"agampreet-kaur-of-hathira-won-two-gold-medals-kurukshetra-news-c-45-1-knl1024-139953-2025-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: हथीरा की अगमप्रीत कौर ने जीते दो स्वर्ण पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: हथीरा की अगमप्रीत कौर ने जीते दो स्वर्ण पदक
Tue, 05 Aug 2025 06:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Updated Tue, 05 Aug 2025 06:08 AM IST
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। खंड थानेसर के प्राथमिक स्कूलों की अंडर-11 आयु वर्ग की खेल प्रतियोगिता में राजकीय मॉडल संस्कृति प्राथमिक विद्यालय हथीरा की छात्रा अगमप्रीत कौर ने 100 मीटर दौड़ और लंबी कूद दोनों एथलेटिक्स स्पर्धाओं में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विद्यालय की शिक्षिकाएं रेनू दाबड़ा और सुमन लता ने बच्चों को खेलों में प्रशिक्षण देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। विद्यालय के मुखिया सूबे सिंह सुजान ने स्टाफ की सराहना की और विजेता छात्रा, अन्य प्रतिभागी बच्चों और उनके अभिभावकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास में खेलों का विशेष स्थान है लेकिन आज भी प्राथमिक विद्यालयों में खेलों को उतना महत्व नहीं दिया जा रहा जितना जरूरी है। उन्होंने शिक्षा विभाग और अधिकारियों से इस दिशा में अधिक ध्यान देने की अपील की। प्रतियोगिता में अगमप्रीत की सफलता से विद्यालय में उत्साह का माहौल है।

कुरुक्षेत्र। श्री जयराम सैनिक स्कूल के निरीक्षण के दौरान स्कूल कैडेट्स व निरीक्षण अधिकारी। विज्
विज्ञापन