{"_id":"6851ce4b49b9190610094121","slug":"after-two-years-kdb-meeting-will-be-held-in-chandigarh-today-kurukshetra-news-c-45-1-kur1001-137455-2025-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: दो साल बाद आज चंडीगढ़ में होगी केडीबी की बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: दो साल बाद आज चंडीगढ़ में होगी केडीबी की बैठक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। धर्मनगरी के 48 कोस के अंतर्गत आने वाले तीर्थों का विकास कैसे किया जाए, इस पर कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड की आज बुधवार को चंडीगढ़ में होने वाली कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड की बैठक में मुहर लगेगी। करीब दो साल बाद यह बैठक होगी और यह पहला मौका होगा जब मुख्यमंत्री नायब सैनी भी इसमें बतौर उपाध्यक्ष मौजूद होंगे।
राज्यपाल एवं बोर्ड के अध्यक्ष बंडारू दत्तात्रेय की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में सांस्कृतिक मंत्री विपुल गोयल, मानद सचिव उपेंद्र सिंघल के अलावा सभी 21 आधिकारिक व 10 गैर आधिकारिक सदस्यों के अलावा अन्य सभी संबंधित अधिकारी भी शामिल होंगे। इससे पहले वर्ष 2023 में यह बैठक हुई थी और उस समय प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं बोर्ड के उपाध्यक्ष मनोहर लाल थे। उस बैठक में रखे गए एजेंडों पर भी अब चर्चा होगी तो आगे की रणनीति भी तय की जाएगी। संभावना जताई जा रही है कि इस बैठक में 48 कोस के अंतर्गत आने वाले तीर्थों के विकास के साथ-साथ ब्रह्मसरोवर से सटे मेला ग्राउंड को भी बेहतर बनाए जाने पर चर्चा हो सकती है। बैठक के लिए मंगलवार को केडीबी के अधिकारी दिन भर तैयारी में जुटे रहे।