Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   After a fight with his wife, a young man tried to commit suicide in a canal, but was rescued by family and divers.

Kurukshetra News: पत्नी से झगड़े के बाद नहर में आत्महत्या करने निकला युवक, परिजनों व गोताखोर ने बचाया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 30 Dec 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
After a fight with his wife, a young man tried to commit suicide in a canal, but was rescued by family and divers.
कुरुक्षेत्र। पत्नी से झगड़े के बाद एक व्यक्ति देर शाम आत्महत्या करने के लिए ज्योतिसर स्थित नरवाना-सिरसा ब्रांच भाखड़ा नहर पहुंच गया। उसे परिजन की सूझबूझ और गोताखोर की मदद से सुरक्षित बचा लिया गया। व्यक्ति नहर में नहीं कूदा था बल्कि पास की झाड़ियों में छिपकर रो रहा था। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और नहर में कूदने की आशंका पर स्थानीय गोताखोर प्रगट सिंह को बुलाया।
विज्ञापन

प्रगट सिंह ने बताया कि उन्हें फोन पर जानकारी मिली कि बाहरी गांव का एक व्यक्ति झगड़े के बाद नहर में आत्महत्या करने आया है। वे तुरंत मौके पर पहुंचे और तलाश शुरू की। परिजन ने भी नहर व किनारों पर तलाश की लेकिन शुरुआत में कोई सुराग नहीं मिला। कुछ देर बाद झाड़ियों से रोने की आवाज आई। टॉर्च की रोशनी में व्यक्ति को झाड़ियों में पड़ा देखा गया। परिजनों ने उसकी पहचान की और बाहर निकालने के बाद समझा-बुझाकर घर ले गए। पुलिस को घटना की औपचारिक सूचना नहीं दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed