फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   After a day's relief, the mercury rose again, people were upset

एक दिन की राहत के बाद फिर से चढ़ा पारा, लोग हुए परेशान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Apr 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
After a day's relief, the mercury rose again, people were upset
After a day's relief, the mercury rose again, people were upset - फोटो : Kurukshetra
कुरुक्षेत्र। एक दिन की थोड़ी राहत के बाद वीरवार को फिर से पारा चढ़ गया, जिस कारण गर्मी ने फिर ने पसीना छुड़ा दिया। हालांकि सुबह करीब छह बजे आसमान में हल्के बादल छाए हुए थे और हवा भी चल रही थी, लेकिन आठ बजे तक सूर्य देव की तपिश भी बढ़ गई। 11 बजे तक अधिकतम तापमान 38 और करीब एक बजे के आसपास 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जिस कारण लोग धूप व गर्मी से बचने के लिए छांव की तलाश करते नजर आए। इससे पहले मंगलवार को तापमान में 42 डिग्री सेल्सियस से लुढ़ककर 35 डिग्री सेल्सियस पर आया था, जिससे लोगों को उम्मीद थी कि अब कुछ दिन तापमान स्थिर रहेगा और गर्मी से थोड़ी बहुत राहत मिलेगी, लेकिन बुधवार को मौसम ने फिर से करवट ली और पांच डिग्री तापमान की बढ़ोतरी करते हुए 40 डिग्री पर जा पहुंचा।
विज्ञापन

गर्मी के कारण लोग पसीने से तरबतर नजर आए। ग्रामीण क्षेत्रों में तो इन दिनों सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बार-बार बिजली के अघोषित कट के कारण इन्वर्टर तक चार्ज नहीं हो पा रहे हैं। मौसम विभाग अनुसार अभी कुछ दिन आगामी सप्ताह में तापमान फिर से 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है वहीं इस माह के अंत तक यह 43 डिग्री भी हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed