फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   After 70 years of independence, the people of the country failed to nationalist thinking: Debabrata,

आजादी के 70 वर्षों बाद भी हम देश की जनता को राष्ट्रवादी सोच देने में विफल रहे : देवव्रत

Sun, 13 Nov 2016 12:11 AM IST
ब्यूरो/कुरुक्षेत्र,अमर उजाला
ब्यूरो/कुरुक्षेत्र,अमर उजाला Updated Sun, 13 Nov 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
After 70 years of independence, the people of the country failed to nationalist thinking: Debabrata,
आजादी के 70 वर्षों बाद भी देश की जनता को राष्ट्रवादी सोच देने में विफल रहे : देवव्रत - फोटो : अमर उजाला
 जब तक हम अपने देश के लोगों में राष्ट्र भक्ति का जज्बा पैदा नहीं करेंगे तब तक स्वदेशी का अभियान सफल नहीं हो पायेगा। यह विचार हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने स्वदेशी जागरण मंच की तेरहवीं राष्ट्रीय सभा का उद्घाटन करते हुए व्यक्त किए। गीता निकेतन विद्यालय परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्य है की आजादी के 70 वर्षों बाद भी हम देश की जनता को राष्ट्रवादी  सोच देने में विफल रहे हैं। कालेधन को लेकर जिस तरह से विकास
विज्ञापन

अवरुद्ध हो रहा था उसके खिलाफ प्रधानमंत्री ने सर्जिकल स्ट्राइक करके करारा जवाब दिया, उसी तरह से हमें पश्चिमी सभ्यता संस्कृति भाषा और रहन-सहन के खिलाफ देश में स्वदेशी जागरण मंच के माध्यम से सर्जिकल स्ट्राइक की आवश्यकता है।
विज्ञापन


उन्होंने जैविक कृषि और देशी गाय की प्रजातियों का उल्लेख करते हुए कहा कि तमाम वैज्ञानिक शोध और अनुसंधान में साबित हो चुका है की देशी गाय का दूध अमृत समान है और उसका मूत्र और गोबर भी कृषि के लिए और आयुर्वेदिक औषधियों के लिए तमाम उपयोगी है। गीता मनीषी महामंडलेश्वर स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने कहा कि आधुनिकता, भौतिकता और वाह्य सुख सुविधाओं की ललक के बीच हम अपनी नींव अर्थात स्वदेश प्रेम की भावना को भूल गए हैं जो देश और समाज के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय संपर्क प्रमुख अनिरुद्ध देशपांडे ने कहा कि पिछले 25 वर्षों में विदेशी कंपनियों को शोषण के रुप में आमंत्रित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अखिल भारतीय सह विचार मंडल प्रमुख सतीश कुमार ने स्वदेशी जागरण मंच की तेरहवी राष्ट्रीय सभा के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। अखिल भारतीय सह संयोजक भगवती प्रकाश शर्मा भीम कुमार स्वामी आर सुंदरम सरोज मित्रा अश्विनी महाजन राष्ट्रीय संगठक कश्मीरी लाल केयू के कुलपति प्रोफेसर कैलाश चंद शर्मा, एनआईटी के निदेशक शीश कुमार भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रीय संगठन कृष्ण चंद्र मिश्रा, भारतीय लघु उद्योग राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रमाकांत भारद्वाज हरियाणा सरकार के खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री कर्णदेव कंबोज, स्टाफ सिलेक्शन कमीशन के चेयरमैन भारत भूषण भारती, थानेसर विधायक सुभाष सुधा, सांसद राजकुमार सैनी, केयू के कुलसचिव प्रवीण सैनी सहित अन्य लोग उपस्थित थे कार्यक्रम का संचालन हरियाणा के प्रांत संयोजक विजय व बलराम नंदवानी ने किया।

सेक्टर 17 में जनसभा से किया स्वदेशी शंखनाद
स्वदेशी जागरण मंच ने विदेशी सामान सामान के बहिष्कार व स्वदेशी को अपनाने के अभियान का सेक्टर 17 में एक सभा के साथ शंखनाद किया। इस सभा में भारत मात के जयघोष गूंजे तो सभी ने एकजुटता के साथ इस अभियान को सफल बनाने का संकल्प भी लिया। सभा को मुख्य रुप से गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज, हरियाणा विद्यानसभा के अध्यक्ष कंवर पाल, कृषि मंत्री ओपी धनखड़, राज्य मंत्री कर्ण देव कंबोज, नायब सिंह सैनी, मंच के राष्ट्रीय संगठन मंत्री कश्मीरी लाल व सतीश ने संबोधित किया और सभी वक्ताओं ने एक सुर में स्वदेशी अपनाने का आह्वान किया। इस दौरान सभा में राज्य मंत्री कृष्ण बेदी, विधायक सुभाष सुधा, भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मवीर मिर्जापुर, जिप चेयरमैन गुरदयाल सुनहेड़ी, सभा प्रमुख रविंद्र सांगवान, विनित क्वात्रा व अशोक वासुदेव सहित भारी संख्या में अन्य कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।


स्वदेशी शंखनाद के दौरान आधी कुर्सी रही खाली
स्वदेशी जागरण मंच की ओर से सांय के समय सेक्टर 17 से किए गए स्वदेशी शंखनाद के दौरान सभा में आशा के अनुरूप कार्यकर्ता व अन्य लोग नहीं पहुंच पाए, जिसके चलते लगाई गई सभा स्थल पर आधी से अधिक कुर्सियां खाली रह गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed