फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   After 10 years of childlessness, the dream of motherhood was fulfilled through Ayurvedic treatment.

Kurukshetra News: 10 साल से सूनी थी कोख, आयुर्वेदिक उपचार से पूरा हुआ मां बनने का सपना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 02:55 AM IST
विज्ञापन
After 10 years of childlessness, the dream of motherhood was fulfilled through Ayurvedic treatment.
कुरुक्षेत्र। दस साल तक संतान की प्रतीक्षा कर रही एक महिला के घर आखिरकार किलकारी गूंज उठी। वर्षों के महंगे उपचारों से राहत न मिलने पर महिला ने श्रीकृष्ण आयुष विश्वविद्यालय में आयुर्वेदिक उपचार लिया। उपचार के बाद जनवरी 2026 में उसने गर्भधारण किया और सितंबर के अंत में स्वस्थ पुत्र को जन्म दिए।
विज्ञापन

महिला ने 10 मई 2025 को पहली बार चिकित्सकीय परामर्श लिया था। जांच में उसकी दाईं फैलोपियन ट्यूब में अवरोध पाया गया। उसे मासिक धर्म में अनियमितता समेत प्रजनन संबंधी अन्य परेशानियां भी थीं। महिला ने बताया कि वह करीब दस वर्षों से संतान प्राप्ति के लिए प्रयास कर रही थी। इससे पहले कई जगह महंगे उपचार कराने के बावजूद उसे सफलता नहीं मिली थी। आयुष विश्वविद्यालय में विस्तृत मूल्यांकन के बाद उपचार प्रक्रिया शुरू की गई। अपने बच्चे को गोद में लेने का सपना पूरा होना उसके लिए किसी चमत्कार से कम नहीं है।
विज्ञापन


आयुर्वेदिक औषधियों और पंचकर्म से मिला लाभ : डॉ. सुनीति
डॉ. सुनीति तंवर ने बताया कि आयुर्वेदिक औषधियों के साथ पंचकर्म की प्रक्रियाएं शामिल की गईं। चिकित्सकीय मार्गदर्शन में उत्तर बस्ती और नस्य जैसी प्रक्रियाएं कराई गईं। उपचार के दौरान महिला की स्थिति पर लगातार नजर रखी गई। करीब आठ माह बाद 7 जनवरी 2026 को महिला ने गर्भधारण किया। नौ माह की गर्भावस्था के बाद सितंबर के अंत में उसने स्वस्थ पुत्र को जन्म दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed