{"_id":"6a273301bd649e2b3400d59f","slug":"admissions-started-for-msw-course-in-the-university-kurukshetra-news-c-45-1-kur1010-156103-2026-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: विवि में एमएसडब्ल्यू कोर्स में दाखिले शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: विवि में एमएसडब्ल्यू कोर्स में दाखिले शुरू
Tue, 09 Jun 2026 02:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Updated Tue, 09 Jun 2026 02:54 AM IST
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के सोशल वर्क विभाग में मास्टर ऑफ सोशल वर्क (एमएसडब्ल्यू) कार्यक्रम में दाखिलों की प्रक्रिया शुरू हो गई है। विभाग में दो वर्षीय एमएसडब्ल्यू की 50 और एक वर्षीय एमएसडब्ल्यू की 17 सीटों पर प्रवेश दिए जाएंगे। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 15 जून निर्धारित की गई है।
विभागाध्यक्ष प्रो. वनिता ढींगरा ने बताया कि दो वर्षीय एमएसडब्ल्यू कार्यक्रम में प्रवेश के लिए किसी भी विषय में स्नातक डिग्री में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक होना जरूरी है। वहीं एक वर्षीय एमएसडब्ल्यू कार्यक्रम के लिए सोशल वर्क विषय में चार वर्षीय ऑनर्स, ऑनर्स विद रिसर्च डिग्री में 50 प्रतिशत अंक या समकक्ष सीजीपीए होना चाहिए। सोशल वर्क में एक वर्षीय पीजी डिप्लोमा धारक भी पात्रता शर्तों के अनुसार आवेदन कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि पाठ्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को फील्ड वर्क, इंटर्नशिप और सामुदायिक कार्य का अनुभव दिया जाता है। इसके अलावा चिकित्सा एवं मनश्चिकित्सा सामाजिक कार्य, परिवार एवं बाल कल्याण, सामुदायिक विकास व मानव संसाधन प्रबंधन और श्रम कल्याण जैसे क्षेत्रों में विशेषज्ञता हासिल करने का अवसर मिलता है।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय की ओर से विद्यार्थियों को प्लेसमेंट सहायता भी उपलब्ध कराई जाती है। इच्छुक अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। संवाद