फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Admission begins in KU's Institute of Mass Communication and Media Technology, apply by August 16, Kurukshetra

केयू के जनसंचार एवं मीडिया प्रौद्योगिकी संस्थान में दाखिले शुरू, 16 अगस्त तक करें आवेदन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Aug 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
Admission begins in KU's Institute of Mass Communication and Media Technology, apply by August 16, Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में जनसंचार एवं मीडिया प्रौद्योगिकी संस्थान के विभिन्न पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। पत्रकारिता के क्षेत्र में अपना कॅरिअर बनाने के इच्छुक विद्यार्थी 16 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। दाखिला मेरिट के आधार पर होगा।
जनसंचार एवं मीडिया प्रौद्योगिकी संस्थान की निदेशक प्रोफेसर बिंदु शर्मा का कहना है कि सभी पाठ्यक्रम मीडिया उद्योग की जरूरतों के अनुसार तैयार किए गए हैं। मीडिया के किसी भी क्षेत्र में कॅरिअर बनाने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए हर तरह का पाठ्यक्रम संस्थान में उपलब्ध हैं। बीए जनसंचार पाठक पाठ्यक्रम मीडिया उद्योग के विशेषज्ञों द्वारा तैयार किया गया है। पिछले 17 वर्षों से अधिक समय में यह पाठ्यक्रम संस्थान में चल रहा है। इस पाठ्यक्रम की विद्यार्थियों में भारी मांग है, जिसके कारण हर वर्ष आवेदकों की संख्या नियंत्रण बढ़ रही है।
विज्ञापन

ग्राफिक्स एंड एनीमेशन के क्षेत्र में कॅरिअर बनाने के इच्छुक विद्यार्थी भी बीएससी ग्राफिक्स एंड एनिमेशन में दाखिला ले सकते हैं। इस पाठ्यक्रम में उत्तर्ण विद्यार्थी आज देश के कई प्रतिष्ठित संस्थानों में एनिमेशन के क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं। जिन विद्यार्थियों की आर्ट के साथ-साथ में तकनीक में रुचि है, वे इस पाठ्यक्रम में दाखिला ले सकते हैं। तेजी के साथ बदल रहे मीडिया से कदमताल करने के लिए बीएससी मल्टीमीडिया एक बेहतरीन कोर्स है, जो विद्यार्थियों को मल्टीमीडिया के क्षेत्र में कॅरिअर बनाने की अपार संभावना देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कंप्यूटर और वर्ल्ड डिजिटल मीडिया में रुचि रखने वाले विद्यार्थी के लिए यह पाठ्यक्रम बहुत ही उपयोगी है और वे इस क्षेत्र में अपना कॅरिअर बना सकते हैं। बीएससी प्रिंटिंग एंड पैकेजिंग व्यावसायिक पाठ्यक्रम में एक बेहतरीन पाठ्यक्रम है। पिछले 17 वर्षों से इस पाठ्यक्रम को करने वाले विद्यार्थियों की शत-प्रतिशत प्लेसमेंट हुई है।

इस पाठ्यक्रम के जरिए विद्यार्थी प्रिंटिंग, ग्राफिक्स, पैकेजिंग, थ्री-डी प्रिंटिंग, डिजिटल प्रिंटिंग सहित विभिन्न क्षेत्रों में कॅरिअर बना सकते हैं। एमएससी जनसंचार तथा एमए पत्रकारिता एवं जनसंचार स्नातकोत्तर स्तर पर व्यावसायिक पाठ्यक्रम है। जो विद्यार्थी रेडियो, टेलीविजन, जनसंपर्क, विज्ञापन, डिजिटल मीडिया, कॉरपोरेट कम्युनिकेशन के साथ-साथ स्वरोजगार स्थापित करना चाहते हैं। ऐसे विद्यार्थियों के लिए दोनों पाठ्यक्रम तैयार किए गए हैं।
ये सुविधाएं उपलब्ध सुविधाएं
टेलीविजन स्टूडियो
ऑडियो वीडियो लैब
मल्टीमीडिया लैब
ग्राफिक्स और प्रिंटिंग लैब
किस कोर्स में कितनी सीटें
बीए जनसंचार- 50 सीट
बीएससी ग्राफिक्स एंड एनीमेशन- 40 सीट
बीएससी मल्टीमीडिया- 30 सीट
बीएससी प्रिंटिंग एंड पैकेजिंग टेक्नोलॉजी- 40 सीट
एमए पत्रकारिता एवं जनसंचार- 30 सीट
एमएससी जनसंचार- 35 सीट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed