{"_id":"61d9e85ce5be9b200a1c5b90","slug":"administrator-of-san-dharamshala-again-found-office-closed-kurukshetra-kurukshetra-news-knl95451450","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैन धर्मशाला के प्रशासक को फिर दफ्तर बंद मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैन धर्मशाला के प्रशासक को फिर दफ्तर बंद मिला
विज्ञापन
सैन धर्मशाला की फाइल फोटो।
- फोटो : Kurukshetra
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। बाबा सैन भगत सभा एवं ठाकुर धर्मशाला की कार्यकारिणी भंग होने के बाद शनिवार को भी प्रशासक चार्ज नहीं ले पाए। प्रशासक नियुक्त किए गए रोडवेज के जीएम अशोक मुंजाल शनिवार दोपहर 12 बजे के बाद एक लगातार दूसरे दिन पदभार संभालने के लिए सैन धर्मशाला पहुंचे तो इस बार भी सभा कार्यालय बंद मिला। उन्होंने निवर्तमान प्रधान को फोन किया तो उनका फोन बंद आया।
जीएम की ओर से इसकी सूचना ई-मेल के माध्यम से उपायुक्त को दी गई है। ई-मेल में उन्होंने बताया कि वे दो दिनों से सैन धर्मशाला जा रहे हैं, लेकिन सभा का कार्यालय बंद मिल रहा है और निवर्तमान प्रधान भी नहीं मिल रहे हैं। प्रशासन मुंजाल से सैन समाज के बुद्धिजीवियों ने आग्रह किया है कि वे मंगलवार को पदभार संभालें। इसके बाद जीएम की ओर से सहमति दर्ज कराई गई।
वहीं निवर्तमान महासचिव देवीदयाल के नेतृत्व में शनिवार को प्रेस वार्ता की गई, जिसमें उन्होंने बताया कि 31 दिसंबर 2021 को एचसीएस अधिकारी जीएम अशोक मुंजाल को प्रशासक नियुक्त किया गया। इसके बाद वे दो बार पदभार संभालने के लिए धर्मशाला में आ चुके हैं, लेकिन निवर्तमान प्रधान की ओर से टालमटोल की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि इसके पीछे का कारण भ्रष्टाचार है। समाज को गुमराह किया जा रहा है। निवर्तमान प्रधान ने बार-बार प्रशासक को यही बात कही है कि वह कहीं बाहर हैं। वहीं उन पर यह आरोप भी लगाया गया है कि 27 अप्रैल 2021 को सभा भंग होने के बाद भी वह अब तक सभा की गाड़ी निजी तौर पर प्रयोग में ला रहे है, जोकि कानूनन गलत है।
विज्ञापन
उधर, जीएम अशोक मुंजाल ने बताया कि वह शनिवार को दोपहर 12 बजे प्रशासक का पदभार संभालने के लिए सैन धर्मशाला गए, लेकिन शनिवार को भी कार्यालय बंद मिला तो वह वापस आ गए। इसके बाद सैन समाज के कुछ बुद्धिजीवी उनके कार्यालय पहुंचे और बताया कि निवर्तमान प्रधान के परिवार में किसी की अकस्मात मृत्यु हो गई है, जिस वजह से वह धर्मशाला नहीं आ सके। उन्होंने आग्रह किया वे मंगलवार दोपहर बाद पदभार संभाल लें।