फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Administration's action limited to serving notices; safety standards flouted in coaching institutes.

Kurukshetra News: प्रशासन नोटिस थमाने के दावों तक सिमटा, कोचिंग संस्थानों में ताक पर हैं सुरक्षा के मानक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
Administration's action limited to serving notices; safety standards flouted in coaching institutes.
कुरुक्षेत्र। जिले में कोचिंग संस्थानों की बढ़ती संख्या के साथ सुरक्षा मानकों की अनदेखी सामने आ रही है। जिले में करीब 350 कोचिंग सेंटर संचालित हो रहे हैं, जिनमें अधिकांश बेसमेंट, पहली और दूसरी मंजिल या तीन मंजिला इमारतों में चल रहे हैं। इनमें से केवल तीन कोचिंग संस्थानों के पास ही दमकल विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) है, जबकि शेष संस्थान बिना फायर सेफ्टी मंजूरी के ही संचालित हो रहे हैं, इसके बावजूद प्रशासन नोटिस थमाए जाने के दावों तक ही सिमटा है।
विज्ञापन

80 प्रतिशत कोचिंग संस्थान किराये के भवनों में चल रहे हैं, जहां सुरक्षा मानकों की स्थिति और भी चिंताजनक है। अधिकांश संस्थानों में न तो अग्निशमन यंत्र उपलब्ध हैं और न ही आपातकालीन निकास की व्यवस्था है। कई स्थानों पर छात्र संकरी सीढि़यों से होकर कक्षाओं तक पहुंचते हैं, जिससे किसी भी आपात स्थिति में बड़ा खतरा पैदा हो सकता है।
विज्ञापन


दमकल विभाग के नियमों के अनुसार बहुमंजिला और भूमिगत भवनों में संचालित शैक्षणिक संस्थानों के लिए फायर एनओसी, अलार्म सिस्टम, वेंटिलेशन और सुरक्षित निकासी मार्ग अनिवार्य हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर इन नियमों की अनदेखी की जा रही है। वहीं अब लखनऊ में हुए अग्निकांड के बाद जिला दमकल विभाग ऐसे कोचिंग संस्थानों की पहचान करने के लिए अभियान चलाएगा और उनका निरीक्षण कर उन्हें नोटिस थमाने की तैयारी में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



अभी होटलों का किया जा रहा निरीक्षण : संदीप
जिला दमकल अधिकारी संदीप ग्रेवाल का कहना है कि विभाग फिलहाल रोहतक अग्निकांड के बाद जिले के होटलों का निरीक्षण करने में लगा हुआ है। फिलहाल यह नहीं स्पष्ट किया जा सकता है कि जिले में कितने होटल व कोचिंग संस्थान चल रहे हैं। इसका ब्योरा जुटाने के लिए एक-एक सेंटर व होटल का सर्वे किया जाएगा। जहां भी सुरक्षा मानकों की खामी मिलेगी तत्काल नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उधर नगर प्रशासन के कार्यकारी अधिकारी राजेश कुमार का कहना है कि फायर एनओसी दमकल विभाग की ओर से ही दी जाती है। उनके पास ही पूरा ब्यौरा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed