फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Administration made its first night stay in village Umri of Kurukshetra

Kurukshetra: गांव उमरी में प्रशासन ने किया पहला रात्रि ठहराव, आंगनबाड़ी की मिली सौगात; लोगों को मिलेगी पक्की छत

Fri, 24 Jan 2025 12:41 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 24 Jan 2025 12:41 PM IST
सार

कुरुक्षेत्र के रात्री ठहराव कार्यक्रम में अधिकारियों ने गांव को नशामुक्त व स्वच्छ बनाने पर भी जोर दिया। उपायुक्त ने कहा कि खुले में कचरा फेंकने वाले लोगों के चालान किए जाएंगे, इसके लिए खास निगरानी रखी जाएगी।

विज्ञापन
Administration made its first night stay in village Umri of Kurukshetra
कुरुक्षेत्र जिले का पहला रात्रि ठहराव कार्यक्रम - फोटो : संवाद

विस्तार

सीएम सिटी के गांव उमरी में कच्चे घरों में रहने वाले लोगों को पक्की छत मिलेगी तो सीवरेज समस्या भी नहीं रहेगी। यहीं नहीं गांव की आंगनबाड़ी भी दोबारा से बनाई जाएगी तो वहीं सीवरेज व्यवस्था व बस क्यू शैल्टर का भी निर्माण किया जाएगा। गांव के लोगों को ये सौगात जिला प्रशासन की ओर से दी जाएंगी। प्रशासन की ओर से प्रदेश सरकार के आदेश पर वीरवार को जिला का पहला रात्रि ठहराव किया गया। 

विज्ञापन




देर शाम करीब तीन घंटे तक चले कार्यक्रम में गांव के लोगों ने खुल कर समस्याएं रखी तो वहीं मौके पर मौजूद जिला उपायुक्त नेहा सिंह व एसपी वरूण सिंगला ने उन्हें समस्याओं को जल्द दूर करने का भरोसा दिया। वहीं, गांव में कच्चे मकानों में रहने वाले लोगों की सूची डीडीपीओ को तैयार करने के आदेश जारी करते हुए जिला उपायुक्त ने कहा कि इस गांव के लोगों को स्पेशल केस के तहत यह सौगात दी जाएगी। कार्यक्रम में गांव के सरपंच बसंत राम ने अधिकारियों का स्वागत किया। 

विज्ञापन

कार्यक्रम में सामने आई 138 शिकायतें, किया समाधान

कार्यक्रम में जिला निर्वाचन विभाग से संबंधित तीन, आईटीआई की एक, प्रधानमंत्री सूर्य योजना की पांच, यूएचबीपीएन की चार, जिला खाद्य आपूर्ति विभाग की हर घर गृहिणी योजना के लिए 28, स्वास्थ्य विभाग से संबंधित 22, पशुपालन विभाग की 38, उद्यान विभाग की पांच, जिला समाज कल्याण विभाग की एक, क्रिड की 30 व  पंचायत विभाग की एक समस्या का समाधान मौके पर ही समाधान किया गया।

वहीं, उपायुक्त के समक्ष लोगों ने कब्रिस्तान की चारदीवारी, सीवरेज,गंदगी, विवाह पंजीकरण प्रमाण पत्र, एक निजी कंपनी द्वारा पैसों की धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तारी,बारात घर, चौपालों की रिपेयर, गांव में ट्रैफिक की समस्या से निजात दिलाने के लिए बाई-पास बनवाने, एक कनाल जमीन को पंचायत के हवाले करने के साथ राशन कार्ड बनाने, रसोई गैस कैनेक्शन दिलवाने, पहचान पत्र ठीक करवाने, पैंशन बनवाने, खेल प्रागंण में प्रशिक्षकों की नियुक्ति से संबधित विषयों को भी रखा, जिन पर गंभीरता से काम करने का भरोसा दिया गया।

खस्ताहाल मिली आंगनवाड़ी, नए निर्माण के आदेश

उपायुक्त ने गांव की आगंनबाड़ी का निरीक्षण किया और खस्ता हालात के साथ वहां की समस्याओं को जाना। उपायुक्त ने कहा कि गांव उमरी की आंगनबाड़ी को प्रशासन की तरफ से नियमानुसार कार्य किया जाएगा। सीवरेज की सुविधा को लेकर उपायुक्त ने जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी को जल्द प्रस्ताव तैयार करने के आदेश दिए तो वहीं जीटी रोड पर गांव का बस शैल्टर बनाए जाने को लेकर परिवहन व पंचायत विभाग के अधिकारियों को आदेश जारी किए गए।  तालाब का सौंदर्यकरण कर अमृत तालाब बनाए जाने का भी भरोसा दिया गया।

विज्ञापन

गैरहाजिर अधिकारियों को नोटिस जारी करने के आदेश

पहले रात्रि ठहराव कार्यक्रम में कईं अधिकारी गैर हाजिर भी रहे, जिन्हें उपायुक्त ने नोटिस जारी करने के आदेश दिए तो वहीं चेतावनी दी कि किसी भी अधिकारी द्वारा बरती जाने वाली लापरवाही सहन नहीं की जाएगी। उपायुक्त ने लोगों की समस्याओं पर तुरंत एक्शन लेते हुए आरटीए विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि गांव उमरी में सडक़ दुर्घटनाओं को रोकने के लिए रोड सैफ्टी के फंड से कार्य करवाएं जाए। इसके अलावा स्कूल के बाहर स्पीड ब्रेकर भी बनवाए जाए।

नशा मुक्त व स्वच्छ गांव बनाने पर जोर

कार्यक्रम में अधिकारियों ने गांव को नशामुक्त व स्वच्छ बनाने पर भी जोर दिया। उपायुक्त ने कहा कि खुले में कचरा फेंकने वाले लोगों के चालान किए जाएंगे, इसके लिए खास निगरानी रखी जाएगी। वहीं, पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला ने कहा कि इस गांव को नशा मुक्त बना कर ग्रामीणों को एक मिसाल कायम करनी चाहिए। नशा का कारोबार करने वालों की गोपनीय सूचना पुलिस देनी चाहिए। पुलिस सूचना के आधार पर तुरंत एक्शन लेंगी। इसके अलावा गांव में नशा करने वाले लोगों का इलाज नशा मुक्ति केंद्र करवाना चाहिए। सभी के सांझे प्रयास से ही गांव नशा मुक्त बन सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed