फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Adhtion rage against arbitrary paddy procurement, Kurukshetra, Ladwa

धान की मनमानी खरीद के खिलाफ आढ़तियों में रोष

Wed, 05 Oct 2016 12:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरूक्षेत्र
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरूक्षेत्र Updated Wed, 05 Oct 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन
Adhtion rage against arbitrary paddy procurement, Kurukshetra, Ladwa
धान की मनमानी खरीद के खिलाफ आढ़तियों में रोष - फोटो : Amar Ujala
अनाज मंडी के आढ़तियों और किसानों ने सरकारी एजेंसियों के लिए धान की खरीद कर रहे कस्टम मिलर्स पर धान न खरीदने का आरोप लगाया है। कस्टम मिलर्स की खरीद नीति से परेशान मुख्य व विस्तार अनाज मंडी के दर्जनों आढ़ती अपनी समस्या को लेकर मंगलवार को मार्केट कमेटी के सचिव जसबीर सिंह से मिले और  धान की खरीद करवाने की मांग की।
विज्ञापन


आढ़तियों ने पत्र लिखकर मार्केट कमेटी सचिव को अन्य मंडियों के कस्टम मिलर्स को लाडवा मंडी में धान खरीदने की मंजूरी देने की भी मांग की है। नफे सिंह सदस्य जिला परिषद, चंदगी राम, ईश्वर सिंह, कृष्ण सैनी, प्रदीप सिंह, धर्मपाल, मोहन लाल, ज्ञान सिंह भुल्लर, रामकुमार, धर्मपाल, प्रेम सिंह, जयपाल, अंग्रेज सिंह, शिव कुमार व जगदीश कुमार आदि आढ़तियों ने कहा कि कस्टम राइस मिलर्स धान को मनमाने ढंग व कीमतों पर खरीदते हैं।
विज्ञापन


आढ़तियों ने कहा कि कस्टम मिलर्स ने पूल कर रखा है और वें पूरी तरह सूखे धान को भी नमी बताकर कम कीमतों पर खरीदते हैं जबकि नमी वाले धान को न्यूनतम समर्थन मूल्य से तीन सौ रुपये तक कम कीमत पर खरीदा जा रहा है। आढ़तियों ने कहा कि कस्टम मिलर्स के मनमाने रवैये के कारण किसान अपना धान दूसरी अनाजमंडियों में ले जाकर बेच रहे हैं। आढ़तियों ने मार्केट कमेटी सचिव से मांग की है कि कम कीमतों पर धान खरीद कर किसानों का शोषण करने वाले कस्टम मिलर्स के खिलाफ कारवाई की जाए और अन्य जिलों से कस्टम मिलर्स को लाडवा मंडी में आकर धान खरीदने की मंजूरी दी जाए। इससे किसानों को  धान के उचित दाम मिल सकेंगे और उनका शोषण रुकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आढ़तियों ने कहा कि यदि सरकारी एजेंसियों ने कस्टम मिलर्स को उचित कीमतों पर खरीदने के बाध्य नहीं किया तो वे जिला उपायुक्त व मुख्यमंत्री से मिलकर शिकायत करेंगे। मार्केट कमेटी सचिव ने आढ़तियों की समस्याओं पर संज्ञान लेते हुए तुरंत खाद्य आपूर्ति विभाग के अधिकारियों को मंडी में बुलाया और मौके पर जाकर धान की ढेरियों की जांच करके उनकी खरीद कराई।


कस्टम मिलर्स पर कडी कारवाई की जाएगी: सचिव
मार्केट कमेटी के सचिव जसबीर सिंह ने बताया कि धान को मनमानी कीमत पर खरीदने की शिकायत मिलने पर धान खरीदने वाले कस्टम मिलर्स पर कारवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि आढ़तियों की शिकायत पर उन्होंने खाद्य आपूर्ति विभाग के अधिकारियों को धान की खरीद करने के लिए कहा है और अन्य जिलों व मंडियों के कस्टम मिलर्स को लाडवा अनाजमंडी में आकर धान खरीदने के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र लिखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed