फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Addiction became a matter of social concern, Kurukshetra

सामाजिक चिंता का विषय बना नशा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 26 May 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
Addiction became a matter of social concern, Kurukshetra
गांव मिर्जापुर में नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति देते विद्यार्थी। - फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के समाज कार्य विभाग ने जागरूकता कार्यक्रमों की श्रृंखला शुरू की है। इसके तहत ग्रामीण और स्लम एरिया में सामाजिक मुद्दों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। समाज कार्य विभाग ने मिर्जापुर गांव में भारतीय संसाधन एवं विकास संघ के सहयोग से नशाखोरी के खिलाफ जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया।
इस अवसर पर समाज कार्य विभाग की चेयरपर्सन प्रो. वनिता ढींगरा ने कहा कि नशा एक प्रमुख सामाजिक चिंता का विषय बन गया है और युवा बहुत आसानी से इसके जाल में फंसने लगे हैं। उन्होंने लोगों से अपने बच्चों को नशे का शिकार होने से बचाने के लिए सक्रिय कदम उठाने का आग्रह किया। उन्होंने समाज के लोगों से आगे आने और इस सामाजिक बुराई को खत्म करने में मदद करने की अपील की।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान मादक पदार्थों की लत की समस्या के खिलाफ एमएसडब्ल्यू के विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक किया। नाटक में दिखाया कि नशा केवल मनोरंजन के रूप में शुरू होता है, लेकिन बाद में लत बन जाता है। नाटक में मादक पदार्थों की लत के हानिकारक प्रभावों को भी प्रस्तुत किया गया। इस मौके राजपाल. कृष्ण कुमार, डॉ. पुरुषोत्तम, प्रियंका भारती, परविंदर, अशोक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed