फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Activists distributed laddoos on the victory of Congress

Kurukshetra News: कांग्रेस की जीत पर कार्यकर्ताओं ने बांटे लड्डू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 14 May 2023 02:09 AM IST
विज्ञापन
Activists distributed laddoos on the victory of Congress
कुरुक्षेत्र। कर्नाटक में कांग्रेस की बंपर जीत पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लड्डू बांटकर खुशी का इजहार किया। कार्यकर्ता सेक्टर 13 स्थित कांग्रेस भवन में चुनाव परिणामों के रुझान देख जुटना शुरू हो गए। इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा भी कांग्रेस भवन पहुंचे और कार्यकर्ताओं ने बम पटाखे चलाकर जहां खुशी का इजहार किया वहीं लड्डू बांटे।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा ने कहा कि कर्नाटक में कांग्रेस की बंपर जीत 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव का परिणाम दर्शा रही है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा पूरे देश में पदयात्रा निकाली, जिसे देशवासियों का पूरा सहयोग मिला। इस दौरान राहुल गांधी ने लोगों से प्रेम भाईचारा बनाने की अपील की और भाजपा द्वारा देश में फैलाई जा रही नफरत को खत्म करने का आह्वान किया। इसी का परिणाम है कि कर्नाटक की जनता ने कांग्रेस को स्वीकार किया है और नफरत व धर्म-जाति की राजनीति करने वाली भारतीय जनता पार्टी को अस्वीकार कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed