फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Action will be taken on violation of model code of conduct

Kurukshetra News: आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 20 Aug 2024 06:03 AM IST
विज्ञापन
Action will be taken on violation of model code of conduct
कुरुक्षेत्र। जिले की चारों विधानसभा क्षेत्रों में एक अक्टूबर को मतदान होगा। विधानसभा चुनाव के दौरान आमजन, राजनीतिक पार्टियों, उनके प्रतिनिधियों, चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों को आदर्श चुनाव आचार संहिता की पालना करनी होगी। इसके साथ-साथ यदि कोई आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन पर कार्रवाई की जाएगी। विधान आम चुनाव को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण रुप से संपन्न कराने के लिए 16 कमेटियों का गठन किया गया है। उक्त जानकारी उपायुक्त सुशील सारवान ने दी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनावों के दौरान विभिन्न प्रबंधों के लिए अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके लिए 16 कमेटियों का गठन करके नोडल अधिकारी भी नियुक्त किए गए हैं। यह कमेटियां अपने-अपने कार्य से संबंधित सभी प्रबंध करना सुनिश्चित करेंगी और नियमित तौर पर रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगी। मैनपॉवर मैनेजमेंट के लिए खजाना अधिकारी राजीव शर्मा व एनआईसी डीआईओ विनोद कुमार को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन

इसी प्रकार चुनाव प्रशिक्षण प्रबंधन के लिए जिला राजस्व अधिकारी चेतना चौधरी, मैटेरियल मैनेजमेंट के लिए रोडवेज के महाप्रबंधक शेर सिंह, ट्रांसपोर्ट प्रबंधन के लिए उपमंडल अधिकारी कपिल कुमार व रोडवेज के ट्रैफिक मैनेजर पवन कुमार, कंप्यूटराइजेशन का नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि साइबर सिक्योरिटी और आईटी के लिए डीआईओ एनआईसी विनोद कुमार और एडीआईओ एनआईसी भारती, स्वीप गतिविधियों के लिए अतिरिक्त उपायुक्त सोनू भट्ट, जिला शिक्षा अधिकारी रोहताश वर्मा, डीएचईओ गगनदीप, लॉ एंड ऑर्डर, वीएम एंड सिक्योरिटी प्लान के लिए पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला और डीएसपी सिटी ओमप्रकाश, ईवीएम प्रबंधन के लिए नगर परिषद थानेसर के ईओ अभय यादव व शाहाबाद नगर पालिका के सचिव बंबूल सिंह, एमसीसी कमेटी के कार्यान्वयन के लिए ग्रामीण क्षेत्र में डीडीपीओ विकास कुमार व शहरी क्षेत्र में डीएमसी पंकज सेतिया को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।


उन्होंने कहा कि कम्यूनिकेशन प्लान के लिए डीआईओ एनआईसी विनोद कुमार, जिला सांख्यिकी अधिकारी जसविंदर कौर, इलेक्टोरल रोल्स के लिए लाडवा विधानसभा के लिए ईआरओ व एसडीएम नसीब कुमार, शाहबाद विधानसभा के लिए ईआरओ एवं एसडीएम विवेक, थानेसर विधानसभा के लिए ईआरओ एवं एसडीएम कपिल कुमार और पिहोवा विधानसभा के लिए ईआरओ एवं एसडीओ अमन कुमार, हेल्पलाइन और शिकायत निवारण के लिए डीडीपीओ विकास कुमार और आब्जर्वर के लिए शुगर मिल शाहबाद के एमडी विरेंद्र चौधरी को नोडल अधिकारी के तौर पर नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed