फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Action will be taken if there is waterlogging in the rain, Kurukshetra

बारिश में जलभराव हुआ तो होगी कार्रवाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 22 May 2022 02:21 AM IST
विज्ञापन
Action will be taken if there is waterlogging in the rain, Kurukshetra
सब्जी मंडी के पास बरसाती नाले की सफाई करते कर्मचारी। संवाद - फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। शहर की पानी निकासी के प्रबंधों को लेकर संवेदनशील क्षेत्रों का निरीक्षण करने के लिए शनिवार को उपायुक्त खुद फील्ड में उतरे। इस दौरान कई जगह नाले व नालियों की स्थिति खराब दिखाई दी तो उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि मानसून सीजन से पहले नगर परिषद व संबंधित महकमों के अधिकारी नालों, नालियों की सफाई व्यवस्था को ठीक करना सुनिश्चित करें। अगर मानसून सीजन में पानी निकासी की समस्या सामने आई तो दोषी अधिकारी बख्शा नहीं जाएगा।
उल्लेखनीय है कि अमर उजाला ने 15 मई को शहर के नाले नालियों की ग्राउंड रिपोर्ट को प्रमुखता से प्रकाशित किया था, जिस पर उपायुक्त ने संज्ञान लिया और शनिवार को संबंधित विभाग के अधिकारियों को लेकर फील्ड में उतरे। उपायुक्त ने एसडीएम नरेंद्र पाल मलिक, जिला नगर आयुक्त ममता शर्मा, सिंचाई विभाग के एसई अरविंद कौशिक, नप अधिकारी के एल बठला के साथ सबसे पहले सब्जी मंडी के निकट अमरुत योजना के तहत बने नाले का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

इसके बाद संत रविदास कॉलोनी, झांसा रोड सरस्वती चैनल, गांधी नगर, कीर्ति नगर, बिरला मंदिर,पैनोरमा, खेड़ी मारकंडा की सरस्वती कॉलोनी, पिपली सहित अन्य शहरी क्षेत्र के बाढ़ से हर साल प्रभावित संभावित इलाकों का निरीक्षण किया। उपायुक्त ने डीएमसी को निर्देश दिए कि शहर के सभी नालों व नालियों पर जाली लगाई जाए ताकि पॉलिथीन से पानी की निकासी की रुकावट को रोका जा सके। इस कार्य को आगामी 10 दिनों के अंदर पूरा करने के आदेश दिए हैं। नप अधिकारियों को सख्त आदेश दिए है कि शहर के जिन क्षेत्रों में गंदगी के कारण नालियां जाम उन जगहों को साफ किया जाए। उन्होंने नप अधिकारियों को पानी निकासी के प्रबंधों को पूरा करने के लिए विशेष टीमों का गठन करने के भी आदेश दिए हैं। यह टीमें अपने अपने क्षेत्रों में पानी निकासी के प्रबंधों का नियमित रूप से जायजा लेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरस्वती चैनल की सफाई करना जरूरी
उपायुक्त ने कहा कि सिंचाई विभाग के अधिकारी पिपली से लेकर शहरी क्षेत्र में सरस्वती चैनल की सफाई का काम समय रहते पूरा करने का प्रयास करेंगे। इस चैनल की सफाई करना बहुत जरूरी है। इस चैनल के किनारों को ठीक करना सुनिश्चित करेंगे ताकि सीजन में ज्यादा पानी आने के बाद लोगों को किसी प्रकार की दिक्कत का सामना न करना पड़े।

गंदगी के अटे पड़े नाले को देखते उपायुक्त मुकुल कुमार। संवाद

गंदगी के अटे पड़े नाले को देखते उपायुक्त मुकुल कुमार। संवाद- फोटो : Kurukshetra

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed