फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Action will be taken against those who obstruct and delay village development work: Saini

गांव के विकास कार्यों में रुकावट और लेटलतीफी करने वाले लोगों के खिलाफ होगी कार्रवाई : सैनी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Oct 2023 01:33 AM IST
विज्ञापन
Action will be taken against those who obstruct and delay village development work: Saini
पिपली।ग्रामीणों की समस्याएं सुनते सांसद नायब सैनी।
पिपली। केंद्र और राज्य सरकार नेक नीयत और पारदर्शी प्रणाली से गांव और शहरों का विकास तेजी के साथ कर रही है। इस विकास की गति को देखकर विपक्षी दल भी परेशान है। इस सरकार ने सौ फीसदी पैसा सीधा विकास कार्यों पर खर्च किया है। इन विकास कार्यों को पूरी ईमानदारी के साथ पूरा किया जा रहा है। अगर गांव और शहरों में होने वाले विकास कार्यों में कोई रुकावट व लेटलतीफी करेगा, तो उन लोगों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। यह कहना है सांसद नायब सिंह सैनी।
विज्ञापन


सांसद मंगलवार देर सायं डेरा पुरबिया, पट्टी किशनपुरा और शंकर कॉलोनी में प्रशासन द्वारा आयोजित जनसंवाद कार्यक्रमों में बोल रहे थे। इससे पहले सांसद नायब सिंह सैनी ने गांव पट्टी किशनपुरा, डेरा पुरबिया और शंकर कॉलोनी में सैकड़ों लोगों की विभिन्न विभागों से संबंधित समस्याओं को सुना और उनका समाधान करने के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। इस दौरान सांसद नायब सिंह सैनी ने डेरा पुरबिया, गांव पट्टी किशनपुरा व शंकर कॉलोनी में विकास कार्य करने के लिए पांच-पांच लाख रुपए की अनुदान राशि देने की घोषणा की है। सांसद ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार ने लोगों की सुविधा को जहन में रखते हुए ऑनलाइन और पोर्टल जैसी आधुनिक प्रणालियों को अडॉप्ट किया। इस ऑनलाइन प्रणाली के माध्यम से ही पट्टी किशनपुरा में लोगों के बीपीएल कार्ड बने, 468 लोगों की पेंशन बनी, 2036 लोगों के आयुष्मान व चिरायु कार्ड बने। इस योजना के माध्यम से सरकार ने इस गांव के लोगों को इलाज के लिए 48 लाख 81 हजार रुपए की राशि भी उपलब्ध करवाई है।
विज्ञापन


भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं पूर्व विधायक डाॅ. पवन सैनी ने कहा कि लाडवा हलका में पिछले नौ सालों में राज्य सरकार ने विकास कार्यों में कोई कसर नहीं छोड़ी है। इस मौके पर एसडीएम सुरेंद्र पाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष बरखा राम, सरपंच संजीव कुमार, भाजपा नेता सोम सैनी, रोशन लाल, देश राज सैनी, अशोक कुमार सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed