फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Action taken against 10 women who approached the commission with a false complaint

Kurukshetra News: झूठी शिकायत लेकर आयोग पहुंचीं,10 महिलाओं के खिलाफ की गई कार्रवाई

Sat, 06 Jun 2026 02:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Sat, 06 Jun 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
Action taken against 10 women who approached the commission with a false complaint
कुरुक्षेत्र। जिला पंचायत भवन में  महिला आयोग की चेयरपर्सन रेणू भाटिया कार्यशाला में संबोधन करते - फोटो : अमित कुमार कुलश्रेष्ठ
कुरुक्षेत्र। महिलाओं को कानून का गलत फायदा नहीं उठाना चाहिए, जो महिलाएं ऐसा करती है उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाए। राज्य महिला आयोग के पास झूठी शिकायत करने वाली ऐसी 10 महिलाओं के खिलाफ कार्रवाई की गई। इन महिलाओं द्वारा लगाए गए आरोप जांच में झूठे पाए गए। यह कहना है राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन रेणु भाटिया का। वे शुक्रवार को पंचायत भवन में महिला एवं बाल विकास विभाग कुरुक्षेत्र द्वारा आयोजित कार्य स्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न अधिनियम 2013 विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला में पहुंची थी। उन्होंने कहा कि कार्यालय में गठित कमेटियां यौन उत्पीड़न से संबंधित मामले की जांच को निष्पक्षता और समयबद्ध तरीके से करें
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हर कार्यालय में गठित कमेटी की पूरी जानकारी डिस्प्ले पर लगाई जानी चाहिए, इसमें चेयरमैन व अन्य सदस्यों की फोन नंबरों सहित सूची लगी होनी चाहिए। जब कार्यालय में कमेटी की जानकारी होगी तो किसी भी प्रकार की यौन संबंधी घटना होने पर पीड़ित शिकायत दे सकेंगी। जब तक महिला को कमेटी की जानकारी नहीं होती तब उन्हें शिकायत देने के बारे में भी नहीं पता होगा। उन्होंने कहा कि कमेटी द्वारा हर महीने एक बार बैठक करनी जरूरी है। इस बैठक में पॉश, बाल विवाह, पॉक्सो, लेबर लॉ सहित अन्य संबंधित विषयों पर चर्चा होनी चाहिए। इस दौरान किसी भी प्रकार की दिक्कत व परेशानी को दूर करने पर भी चर्चा को शामिल किया जाए। प्रदेश के जिस कार्यालयों की कमेटी अच्छा काम करेगी, उस कमेटी को मुख्यमंत्री से सम्मानित करवाया जाएगा।
विज्ञापन

महिला आयोग के पास बढ़ रहे एनआरआई के मामले, 13 लोगों को विदेश से बुलाया
रेणु भाटिया ने कहा कि इस समय आयोग के पास आने वाले मुद्दों में एनआरआई के विषय काफी गंभीरता के साथ बढ़ते जा रहे हैं। मौजूदा समय में 41 मामलों को सुनवाई के लिए रखा हुआ है। अब तक आयोग द्वारा 13 पुरुषों को विदेश से वापस बुलाया गया है, जो अपनी पत्नियों को छोड़कर डंकी रूट व अन्य माध्यमों से विदेशों में गए थे और वहां पर जाने के बाद अपनी पत्नी को भूलने लगे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन्होंने भी दी अहम जानकारी
कार्यशाला में हिस्सा लेने वाली महिलाओं, अधिकारियों, कर्मचारियों को एडवोकेट रितु कपूर व डॉ.बीआर आंबेडकर नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी की कंट्रोलर एग्जामिनेशन डॉ.बलविंदर कौर ने महिलाओं के यौन उत्पीड़न अधिनियम 2013 के बारे में विस्तार से जानकारी दी। जिला कार्यक्रम अधिकारी बलजीत कौर ने व जिला राजस्व अधिकारी चेतना चौधरी, मुख्य कार्यकारी अधिकारी वीरेंद्र चौधरी ने भी संबोधन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed