फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Action against seven people in a fight for taking congratulations

बधाई लेने के मामले में हुई मारपीट में काजल महंत गुट के सात लोगों के खिलाफ प्रिवेंशन एक्ट के तहत कार्रवाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jul 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Action against seven people in a fight for taking congratulations
बधाई लेने के मामले में किन्नरों के दो गुटों में गत दो दिन पहले हुई जबरदस्त मारपीट में काजल गुट के 7 लोगों के खिलाफ प्रिवेंशन एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई है। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर प्रेम सिंह ने बताया कि लाडवा में किन्नरों के दो गुटों मनीषा महंत व काजल महंत गुटों में गत दो दिन पहले बधाई लेने को लेकर खेड़ा मार्केट में जबरदस्त मारपीट व झगड़ा हुआ था। पुलिस द्वारा काजल महंत गुट के काजल, हरीश, मीरा ,प्रिया, नेहा, माही व वसीम के खिलाफ प्रिवेंशन एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई है। गत दिवस मनीषा किन्नर के साथी मोनिका व संजना लाडवा की खेड़ा मार्केट में बधाई मांग रहा था। जिसकी सूचना काजल महंत को लग गई। जिस पर वह आग बबूला होकर अपने साथ चार-पांच किन्नरों को लेकर खेड़ा मार्केट पहुंच गई जिस पर काजल महंत व उसके अन्य साथियों की मनीषा किन्नर से अपने अपने क्षेत्र को लेकर बहस हो गई। जो बाद में मारपीट में बदल गई। इस मारपीट में एक गुट के किन्नर के कपड़े तक फट गए। दोनों गुटों के झगड़े की सूचना जैसे ही स्थानीय पुलिस को लगी तो पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों गुटों के किन्नरों को थाना ले गई। जहां दोनों गुटों के किन्नरों ने एक दूसरे के खिलाफ शिकायत दी और कहा कि यह लाडवा क्षेत्र उनका अपना क्षेत्र है।
विज्ञापन

सोनिया महंत ने रोष प्रकट करते हुए स्थानीय पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि लाडवा पुलिस ने काजल महंत गुट पर उचित कार्रवाई नहीं की है। उनका कहना था कि काजल महंत गुट के लोगों ने उनके चेलों को बहुत बुरी तरह मारा-पीटा। उनके गले से सोने की चेन, पर्स व मोबाइल छीन लिए हैं। उन्होंने कहा कि वह सब मिलकर लाडवा व कुरुक्षेत्र में रोष मार्च निकालेंगे। उन्होंने कहा कि वह हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज से मिलकर न्याय की गुहार लगाएंगे ।उन्होंने कहा कि वह अन्य शहरों से किन्नरों को बुलाकर एक रोष जुलूस लाडवा व कुरुक्षेत्र में भी निकालेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed