फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Action after 14 months of complaint, NAP broke ramp

शिकायत करने के 14 माह बाद हुई कार्रवाई, नप ने तुड़वाया रैंप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jun 2022 02:03 AM IST
विज्ञापन
Action after 14 months of complaint, NAP broke ramp
शहर में सड़कों पर अवैध रूप से बने रैंपों के कारण गलियां व सड़कें संकरी हो चुकी हैं। इनसे संबंधित शिकायतें लगातार नगर परिषद के पास जाती रहती हैं, जोकि दफ्तर में ही धूप फांकती रहती हैं। कई-कई माह बीत जाने पर भी कार्रवाई नहीं होती है। ऐसी ही एक शिकायत 14 माह पहले शांति नगर में अवैध रूप से बने एक रैंप को तुड़वाने के लिए नगर परिषद में पास आई थी, जिस पर अब कहीं जाकर अधिकारियों ने संज्ञान लिया है।
विज्ञापन

कार्रवाई करने के लिए नप की टीम वीरवार को मौके पर पहुंची और पुलिस को साथ लेकर ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने जेसीबी से उस रैंप को उखड़वाया। इस दौरान मकान मालिक व आसपास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए। मौके पर मौजूद नप की टीम में एक्सईएन सुरेंद्र, सीएसआई रूप रविंद्र बिश्नोई व अन्य ने लोगों को समझाया।
विज्ञापन

बता दें कि शांति नगर वासी कृष्णा देवी ने गली में अवैध रूप से रैंप निर्माण को लेकर 23 अप्रैल 2021 को नगर परिषद में शिकायत की थी। इसके बाद 7 मई, 21 मई व 17 जून को दोबारा कार्रवाई के लिए पत्र लिखा। जब कोई कार्रवाई नहीं हुई तो 25 अगस्त 2021 को कार्रवाई की रिपोर्ट बारे आरटीआई लगाकर सूचना मांगी। नगर परिषद के अधिकारियों ने सूचना नहीं दी। इसके बाद 29 अगस्त को उपायुक्त को लिखित में पूरे मामले के बारे में बताया गया, लेकिन फिर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद भी जब नप अधिकारियों ने उनकी नहीं सुनी तो 14 सितंबर को सीएम विंडो पर शिकायत की गई। सीएम विंडो की ओर से कई बार रिमाइंडर दिया गया, लेकिन अधिकारियों ने फिर भी कार्रवाई नहीं। इसके बाद 30 जनवरी 2022 को आखिरी रिमाइंडर भेजा गया। इसके साथ-साथ कृष्णा देवी ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव व हरियाणा राज्य जिला विविध सेवा प्राधिकरण को भी शिकायत भेजी। सचिव ने सात मई 2021 और 10 अगस्त 2021 को अवैध कब्जा हटवाने के लिए लिखा। इसके बाद सचिव ने 09 दिसंबर, 2021 को सात दिन में कार्रवाई करने के आदेश दिए। इसके बाद 22 फरवरी, 2022 को प्राधिकरण सचिव ने इस मामले में सख्त कार्रवाई करने को कहा, लेकिन काम फिर नहीं हुआ। इसके बाद शिकायतकर्ता ने फिर से उपायुक्त के समक्ष गुहार लगाई। अब जून में जाकर इस शिकायत पर कार्रवाई हुई है।

नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी बलबीर रोहिल्ला ने कहा कि उन्होंने शिकायत आने पर पहले भी कई बार कार्रवाई का प्रयास किया, लेकिन कभी पुलिस नहीं साथ होती या कभी अधिकारियों के फील्ड में रहने से कार्रवाई नहीं हो पाई थी। नप द्वारा जिस घर के आगे रैंप बना हुआ था उसके मालिक को कई बार नोटिस जारी किया जा चुका था। वीरवार को टीम ने जाकर उस रैंप को उखड़वा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed