{"_id":"6aea4b2855ae5aee2903146f","slug":"accused-who-escaped-from-police-custody-shot-in-the-leg-during-an-encounter-kurukshetra-news-c-45-1-kur1001-163683-2026-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: पुलिस की हिरासत से भागा आरोपी मुठभेड़ के दाैरान टांग में लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: पुलिस की हिरासत से भागा आरोपी मुठभेड़ के दाैरान टांग में लगी गोली
विज्ञापन
लाडवा। अपराध अन्वेषण शाखा-2 की टीम की हिरासत से लघुशंका के बहाने भागने का प्रयास कर रहे आरोपी के साथ पुलिस की मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस की ओर से चलाई गई गोली आरोपी की टांग में लगी, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा। पुलिस ने उसे काबू कर जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया। घटना रात करीब डेढ़ बजे इंद्री-लाडवा मार्ग पर गांव बड़ौंदी के पास हुई। घायल आरोपी करनाल जिले के गांव घिसरपरी निवासी अमन है।
पुलिस ने इस मामले में अमन के अलावा नवीन उर्फ मोनू निवासी पखाना (करनाल), आशु और श्याम उर्फ लाडी निवासी ननौता (सहारनपुर, उत्तर प्रदेश) को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक देसी पिस्टल और तीन कारतूस बरामद किए हैं।
अपराध अन्वेषण शाखा-2 के प्रभारी निरीक्षक मंदीप सिंह ने बताया कि रात के समय पुलिस टीम गश्त और अपराध पड़ताल के लिए हिनौरी चौक लाडवा पर मौजूद थी। इसी दौरान रात करीब एक बजे सूचना मिली कि अमन मोटरसाइकिल पर इंद्री की तरफ से लाडवा आ रहा है और फायरिंग की वारदात को अंजाम दे सकता है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने इंद्री-लाडवा मार्ग पर गांव लाठी धनौरा के पास नाकाबंदी कर वाहनों की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
कुछ देर बाद इंद्री की तरफ से मोटरसाइकिल पर आ रहे एक युवक को पुलिस ने काबू किया। पूछताछ में उसने अपनी पहचान अमन निवासी घिसरपरी, जिला करनाल के रूप में बताई। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक देसी पिस्टल और तीन कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने उसके खिलाफ थाना लाडवा में मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के आधार पर पुलिस ने नवीन उर्फ मोनू को भी गिरफ्तार किया। इसके बाद मामले में नामजद आशु और श्याम उर्फ लाडी को उत्तर प्रदेश के ननौता से गिरफ्तार किया गया।