फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   accused of tyre stolen driver arrested

ट्रक के टायर चोरी करने का आरोपी ड्राइवर गिरफ्तार, पुलिस रिमांड पर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2020 03:15 AM IST
विज्ञापन
accused of tyre stolen driver arrested
ट्रक से टायर चोरी करने के मामले में पुलिस ने आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान अभिजीत उर्फ सोनू गांव चंगल संगरूर के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक आस्था मोदी ने बताया कि 6 अगस्त को देवराज पुत्र रामप्रसाद गांव दगडौली थाना दुर्गा पटियाला पंजाब ने थाना इस्माईलाबाद पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह नई अनाज मंडी इस्माईलाबाद में ट्रांसपोर्ट का काम करता है। उसके पास आठ ट्रक है। उसके एक ट्राले पर करीब दो महीने से अभिजीत बतौर ड्राइवर नौकरी करता था। 25 जुलाई को वह ट्रक में सामान लोड करके जयपुर गया था। उसने अपने ट्रक में 18 नए टायर दो महीने पहले ही डलवाए थे। 4 अगस्त को उसका ड्राइवर ट्राला लेकर वापस आया और नई अनाज मंडी में खड़ी करके अपने घर चला गया था। अगले दिन जब उसने ने ट्राले के टायर चैक किए तो आठ टायर गायब थे। ड्राइवर से फोन पर बात करने पर पता चला कि उसने आठ टायर बेच दिये है। पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू की थी। बाद में पुलिस को गुप्त सूचना मिली की ट्रक के टायर चोरी करने का आरोपी अभिजीत पिहोवा में मौजूद है। पुलिस ने आरोपी को काबू करके पूछताछ की तो उसने कबूल कि उसने ही देवराज के ट्राले के टायर निकाल कर बेचे थे। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश करके एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed