फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Accused of supplying opium arrested, one thousand rupees recovered

Kurukshetra News: टाटा एस की टक्कर से बाइक चालक की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Mar 2023 01:16 AM IST
विज्ञापन
Accused of supplying opium arrested, one thousand rupees recovered
इस्माईलाबाद। गांव गंगेहडी बस अड्डे के निकट छोटा हाथी (टाटा एस) की टक्कर में एक बाइक सवार की मौत हो गई है। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज करके शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

सरस्वती खेड़ा कॉलोनी पिहोवा के रहने वाले मिहाराम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका भतीजा सुखवीर सिंह निवासी गांव बिंजल (पटियाला) अपनी बहन को मिलने के लिए संतोखपुरा आया हुआ था। वह भी अपनी भतीजी के पास संतोखपुरा गया हुआ था। उसके बाद वह और उसका भतीजा सुखवीर सिंह अपनी-अपनी बाइक पर सवार होकर इस्माईलाबाद की ओर आ रहे थे। उसका भतीजा अपनी बाइक पर उसके आगे चल रहा था। उसने देखा कि एक तेज रफ्तार टाटा एस चालक ने उसके भतीजे की बाइक को टक्कर मार दी, जिससे वह नीचे गिर गया। वह अपने भतीजे को संभालने लगा तो चालक ने गाड़ी से मुंह निकालकर एक बार पीछे देखा और उसके बाद वाहन सहित फरार हो गया। वह घायल भतीजे को पिहोवा अस्पताल में लेकर आया तो यहां चिकित्सकों ने उसके भतीजे को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने गाड़ी नंबर के आधार पर केस दर्ज किया है। मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed