{"_id":"6556839675196777130cafe4","slug":"accused-of-stealing-rs-35-thousand-from-house-arrested-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1006-8647-2023-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: मकान से 35 हजार चुराने का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: मकान से 35 हजार चुराने का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। गत सप्ताह मकान से 35 हजार रुपये चुराने के मामले में एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपी शिवम निवासी झांसा को अदालत के आदेश से दो दिन के रिमांड पर लिया गया।
थाना झांसा में नौ नवंबर को दर्ज शिकायत में पोला राम निवासी झांसा रोड ने बताया था कि सात नवंबर की सुबह करीब साढ़े नौ बजे वह अपने बच्चे का इलाज कराने के लिए परिवार सहित कुरुक्षेत्र आ गया था। वह अपने मकान के मेन गेट का ताला लगाकर आए थे। दोपहर करीब 12 बजे घर आए तो ऊपर के कमरे की अलमारी का दरवाजा खुला था। जांच करने पर पाया कि अलमारी से करीब 35 हजार रुपए चोरी हो गए थे। शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच करते हुए पुलिस ने आरोपी शिवम को गिरफ्तार कर दो दिन के रिमांड पर लिया ताकि आरोपी के अन्य साथी पकड़े जा सके।