फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Accused of stealing from home arrested

Kurukshetra News: घर से चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Sep 2024 05:58 AM IST
विज्ञापन
Accused of stealing from home arrested
कुरुक्षेत्र। पांच महीने पहले घर से चोरी करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। अदालत ने आरोपी बलराज निवासी सुभाष नगर कैथल को दो दिन के रिमांड पर भेज दिया। थाना कृष्णा गेट में एक अप्रैल को दर्ज शिकायत में पंकज कुमार निवासी आकाश कॉलोनी ने बताया था कि वह 30 मार्च को अपने परिवार के साथ शादी में गया था। अगले दिन वापस आए तो चोर घर का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवर, लैपटॉप, नकदी व घर का अन्य सामान चुराकर फरार हो गए थे। शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच सीआईए-दो ने करते हुए आरोपी बलराज को गिरफ्तार कर लिया। संवाद
विज्ञापन





शराब के साथ पांच काबू



कुरुक्षेत्र। पुलिस ने अलग-अलग जगह से अवैध रूप से शराब बेचते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 49 बोतल शराब व तीन बोतल बीयर बरामद हुई।पुलिस प्रवक्ता मंजीत कुमार ने बताया कि थाना शहर पिहोवा पुलिस ने दो मामले दर्ज कर दो आरोपियों से 29 बोतल ठेका शराब देसी, सदर पिहोवा पुलिस ने एक आरोपी से पांच बोतल ठेका शराब देसी, थाना कृष्णा गेट पुलिस ने एक आरोपी से चार बोतल देसी, चार बोतल अंग्रेजी व तीन बीयर और थाना सदर थानेसर पुलिस ने एक आरोपी से सात बोतल ठेका शराब देसी बरामद की। मौके पर आरोपी पकड़ी गई शराब का कोई लाइसेंस व परमिट पेश नहीं कर सके। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed