फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Accused of stealing 250 bags full of wheat arrested, Kurukshetra

गेहूं से भरे 250 कट्टे चुराने का आरोपी काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 26 May 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
Accused of stealing 250 bags full of wheat arrested, Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। गोदाम से 250 कट्टे गेहूं चोरी करने के तीसरे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी कुलदीप वासी भट्ट माजरा कॉलोनी को पुलिस ने अदालत में पेश करके एक दिन के रिमांड पर है। मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को नामजद किया था।
पुलिस ने पांच मई को आरोपी दिनेश वासी अरुणाय को गिरफ्तार किया था। आरोपी की निशानदेही पर गेहूं खरीदने के आरोपी सूरज वासी असमानपुर को पुलिस ने गिरफ्तार करके आरोपियों के कब्जे से गेहूं के 58 कट्टे व 10 हजार रुपये बरामद किए थे। आरोपी को अदालत में पेश करके कारागार भेज दिया है।
विज्ञापन

थाना सदर पुलिस को दी अपनी शिकायत में बुधराज वासी मॉडल टाउन ने बताया था कि उसका अरुणाय रोड पर गोदाम है। इस गोदाम उसका खेतीबाड़ी का सामान रखा जाता है। उसकी गांव अरुणाय और गुमथला गढू में जमीन है। गेहूं की कटाई के बाद उसने 27 अप्रैल को गेहूं से भरे 250 कट्टे गोदाम में रखे थे। दो मई की दोपहर वह गोदाम गया तो वहां का पिछली साइड वाला शटर टूटा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच की तो गोदाम से गेहूं से भरे 250 कट्टे चोरी हो गए थे। तभी उसने गोदाम के पास दिनेश वासी सरस्वती खेड़ा (भट्ट माजरा) को घूमते हुए देखा, जिसे पूछताछ करने के लिए बुलाया तो वह मौके से फरार हो गया था। उसका पीछा करते हुए वह दिनेश के घर तक पहुंच, जहां दिनेश की मां से चोरी के बारे में बातचीत की थी। उसकी मां ने दिनेश से फोन बातचीत की, जिसमें आरोपी ने अन्य साथियों के साथ मिलकर गोदाम से चोरी करने की बात स्वीकार की थी।

शिकायत पर पुलिस ने दिनेश, कालू, करण, सचिन और कुलदीप वासीयान सरस्वती खेड़ा को नामजद किया था। पुलिस ने पांच मई को आरोपी दिनेश और उसकी निशानदेही पर सूरज को गिरफ्तार करके 58 कट्टे गेहूं व 10 हजार रुपये बरामद किए थे। आरोपियों को अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया था। मामले की जांच आगे बढ़ाते हुए पुलिस ने आरोपी कुलदीप को गिरफ्तार किया और अदालत के आदेश पर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed