फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   accused of robbing hostage, Kurukshetra

बंधक बनाकर लूटपाट करने का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Aug 2021 02:09 AM IST
विज्ञापन
accused of robbing hostage, Kurukshetra
एसपी को शिकायत देने के जाते देवसेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष बृज भूषण सैनी व अन्य। संवाद - फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। देव सेना ने गुरुद्वारा छठी पातशाही के सामने रविवार को हुई घटना के मामले में बंधक बनाकर लूटपाट करने का आरोप लगाया है। साथ ही सोमवार को पुलिस अधीक्षक हिमांशु गर्ग को शिकायत सौंपकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
शिकायत में राष्ट्रीय अध्यक्ष बृजभूषण सैनी ने बताया कि देव सेना एक राष्ट्रीय संगठन है, जिसमें हमारे धार्मिक शस्त्र तलवार, फरसा, भाला व कृपाण आदि पंजीकृत हैं। हमारा उद्देश्य सनातन धर्म का प्रचार प्रसार करना है और इसी उद्देश्य को लेकर रविवार को श्री कृष्णा धाम में बैठक आयोजित की गई थी। बैठक में धार्मिक ग्रंथों को पढ़ने और धर्म के प्रति प्रेरित किया गया। बैठक की समाप्ति के बाद जब कुछ देव योद्धा अपने गंतव्य के लिए जाने लगे तो गुरुद्वारा चौक पर ही कुछ साथियों को करीब डेढ़ सौ असामाजिक तत्वों ने रोक लिया और उन्हें बंधककर उनके धारण किए हुए धार्मिक शस्त्र तलवार और कृपाण लूट लिए।
विज्ञापन

इस दौरान कुछ साधु संतों के साथ बदसलूकी भी की गई और उनके थैले में रखे पैसे भी लूटे लिए गए। हमारे करीब 25-30 साथियों से 25 कृपाणें और 15 तलवारें लूट ली गई। देव सेना ने इस बारे में उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन उन्होंने एक भी बात नहीं सुनी। इस घटना से हम सभी की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। इसके बाद संबंधित थाने में इसकी जानकारी दी, लेकिन उन्होंने कोई भी कार्रवाई करने से असमर्थता जाहिर की। शिकायत में कहा कि असामाजिक लोगों के खिलाफ लूटपाट करने, बंधक बनाने, धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने और दुर्व्यवहार करने के आरोप में कानूनी कार्रवाई की जाए। इस दौरान देव सेना के अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed