फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Accused of raping a five-year-old girl arrested

Kurukshetra News: पांच साल की बच्ची से दरिंदगी का आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jun 2023 02:17 AM IST
विज्ञापन
Accused of raping a five-year-old girl arrested
पिहोवा। शहर की एक कॉलोनी में पांच साल की बच्ची से दरिंदगी करने के आरोपी को पुलिस ने गांव भागल (कैथल) से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी विक्रम उर्फ विक्की निवासी भागल को रविवार को अदालत में पेश किया जाएगा। वहीं बच्ची का पीजीआई चंडीगढ़ में उपचार चल रहा है। बच्ची से दुष्कर्म के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था।
विज्ञापन

थाना शहर में दर्ज शिकायत में शहरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत रहने वाली एक महिला ने बताया कि सुबह उसकी पांच साल की बेटी अचानक लापता हो गई थी। करीब 10 बजे उसकी बेटी कॉलोनी की एक गली में खून से लथपथ मिली थी। गली में घूमने वाले नशेड़ी ने उसकी बेटी के साथ एक खंडहर में दुष्कर्म किया था। उसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था। पुलिस ने शिकायत पर पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया था। थाना शहर प्रबंधक कुलदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपी विक्रम उर्फ विक्की को उसके गांव भागल से गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था। फुटेज में आरोपी बच्ची को अपने साथ उसका हाथ पकड़कर ले जाता दिखा था। पुलिस आरोपी को आज रविवार को अदालत में पेश करेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed