फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Accused of murdering woman arrested

Kurukshetra News: महिला की हत्या करने का आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jul 2024 07:08 AM IST
विज्ञापन
Accused of murdering woman arrested
कुरुक्षेत्र। तीन महीने पहले इंद्रा कॉलोनी में ईंट मारकर महिला की हत्या करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी रोहित हाल निवासी विश्वास काॅलोनी ने अपने अन्य साथियों के साथ पथराव किया था, जिसमें एक ईंट रोशनी देवी (35) को लगी थी।
विज्ञापन

थाना केयूके में 11 अप्रैल को दर्ज शिकायत में जगन्नाथ निवासी इंद्रा काॅलोनी ने बताया था कि 11 अप्रैल शाम करीब साढ़े छह बजे वह अपने घर के पास खड़ा था। इसी रोहित उर्फ कालू, सोमनाथ, सोमपाल, प्रदीप, गोलू समेत कई महिलाएं एक-दूसरे के साथ गाली-गलौज करते हुए ईंट-पत्थर फेंक रहे थे। इसी दौरान एक ईंट गली में खड़ी रोशनी देवी को आकर लगी थी उसने तुरंत परिजनों के साथ रोशनी को सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां पर चिकित्सकों ने जांच करके रोशनी को मृत घोषित कर दिया था। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्जकर जांच करते हुए आरोपी रोहित को गिरफ्तार कर लिया। अदालत के आदेश से आरोपी को कारागार भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed