{"_id":"62967964d8158c451e565409","slug":"accused-of-misbehaving-with-girls-arrested-kurukshetra-kurukshetra-news-knl110055620","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चियों से गलत हरकतें करने का आरोपी दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चियों से गलत हरकतें करने का आरोपी दबोचा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
इस्माईलाबाद। एक गांव मेें तीन बच्चियों के साथ गलत हरकतें करने के मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी आरोपी दीपक वासी ठसका मीरांजी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी बच्चियों को निशुल्क ट्यूशन देने बहाने बुलाता था। पुलिस ने आरोपी को अदालत के आदेश पर जेल भेज दिया है।
थाना झांसा के अंतर्गत रहने वाली महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गांव की रविदास धर्मशाला में पिछले कुछ दिनों से दीपक गांव को पढ़ाने के लिए आता था। वह बच्चों को निशुल्क पढ़ाता था। इसी के चलते उसने अपनी नौ वर्षीय बेटी को उसके पास पढ़ने के लिए भेज दिया। पड़ोस की भी कई बच्चियां उसके पास पढ़ने के लिए जाने लगी। उसकी बेटी व आसपास की कई लड़कियां 29 मई को सुबह नौ बजे धर्मशाला में पढ़ने के लिए गई थी।
इसी बीच उसकी बेटी ट्यूशन छोड़ कर घर आ गई। उसकी बेटी ने बताया कि दीपक सर अच्छे नहीं हैं। वे उनके साथ गलत हरकतें करते हैं। अच्छी तरह पूछने पर उसकी बच्ची ने सारी बात बताई कि दीपक उन्हें पढ़ाने के बहाने पास बुला कर उनके साथ बहुत ही गलत हरकतें करता है। यह सुनकर वह दंग रह गई। इस संदर्भ में उसने पड़ोसियों से बातचीत की।
विज्ञापन
तब एक महिला ने बताया कि उसकी 12 वर्षीय बेटी सहित आरोपी ने एक आठ वर्षीय बच्ची के साथ भी गलत हरकतें की है। इससे सहम कर बच्चियां ट्यूशन छोड़ कर घर आ गई है। पुलिस ने शिकायत पर आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया।
थाना झांसा प्रबंधक सतपाल सिंह ने बताया कि एक गांव की महिलाओं ने ट्यूशन टीचर के खिलाफ बच्चियों से छेड़छाड़ की शिकायत दर्ज कराई है। आरोपी दीपक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी को न्यायालय के आदेश से 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। आगे की जांच जारी है।