फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Accused of killing fellow laborer arrested

Kurukshetra News: साथी मजदूर की हत्या करने का आरोपी काबू

Sat, 08 Apr 2023 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Sat, 08 Apr 2023 01:29 AM IST
विज्ञापन
Accused of killing fellow laborer arrested
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। गांव मथाना के ईंट भट्ठे पर कमीज से गला घोंटकर व चोट मारकर मजदूर सुखराम की हत्या करने के मामले में सीआईए एक ने एक आरोपी को काबू कर लिया। एक अप्रैल की रात शराब पीने के दौरान सुखराम का उसके साथी प्रेम सिंह, संजय व अन्य के साथ झगड़ा हुआ था। इस रंजिश में आरोपी सुखराम की हत्या करके शव को ईंट भट्ठे के पास खाली जगह में फेंककर फरार हो गए थे। पुलिस ने आरोपी प्रेम सिंह निवासी पिंडोल जिला बदांयू (यूपी) को गिरफ्तार करके अदालत के आदेश से दो दिन के रिमांड पर लिया है।
थाना सदर थानेसर में दो अप्रैल को शिवकुमार उर्फ गूड्डू निवासी मलिकपुर जिला रायबरेली (यूपी) ने बयान दिया था कि वह पटियाला पंजाब में काम करता है। उसके पिता सुखराम करीब पांच महीने से मथाना भठ्टे पर मजदूरी कर रहा था। एक अप्रैल रात करीब आठ बजे उसने अपने पिता को फोन किया था। शराब पीने के दौरान प्रेम सिंह, संजय निवासी आर्य नगर कॉलोनी शहजादपुर (यूपी) तथा अन्य उसके पिता के साथ गाली-गलौज कर रहे थे।
विज्ञापन

सुबह उसे सूचना मिली कि उसके पिता सुखराम की किसी ने हत्या कर दी। उसने भट्ठे पर जाकर देखा तो उसके पिता के गले में उसकी कमीज का फंदा लगा हुआ था तथा नाक, कान व मुंह से खून निकल रहा था। शिकायत पर पुलिस ने प्रेम सिंह व संजय को नामजद करके अन्य के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करके जांच सीआईए एक को सौंपी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीआईए-एक के प्रभारी मलकीत ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने फोरेंसिक विशेषज्ञ डॉ. नरेश सैनी की अध्यक्षता में चिकित्सकों के पैनल ने शव का पोस्टमार्टम कराया था। जांच करते हुए पुलिस ने एक आरोपी प्रेम सिंह को गिरफ्तार करके अदालत के आदेश से दो दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed