फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Accused of injuring a youth by firing arrested

Kurukshetra News: फायरिंग कर युवक को जख्मी करने का आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Dec 2024 01:31 AM IST
विज्ञापन
Accused of injuring a youth by firing arrested
कुरुक्षेत्र। दो सप्ताह पूर्व शादी से लौट रहे युवकों पर फायरिंग करके जख्मी करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपी जितेंद्र कलेर उर्फ भुल्ला निवासी बारना के अन्य आरोपियों के बारे में पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

थाना केयूके में तीन दिसंबर को दर्ज शिकायत में गुरनाम निवासी अमुपुर जिला करनाल ने बताया था कि वह दो-तीन दिसंबर की रात को सेक्टर-आठ में अपने दोस्त की शादी में आया था। यहां से वह अपने एक दोस्त को शांति नगर छोड़ने जा रहा था। जैसे ही वे थर्ड गेट के पास रेलवे फाटक के पास पहुंचे तो दीदार नगर की तरफ एक गाड़ी खड़ी हुई थी। उस गाड़ी से चार-पांच युवक उतरे और उन पर गड़ासी से हमला कर दिया था। उनमें से एक युवक ने उनकी तरफ पिस्टल से फायरिंग कर दी थी, जिसमें उसका उसका दोस्त घायल हो गया था। शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच सीआईए-दो ने करते हुए आरोपी जितेंद्र कलेर को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन




अफीम की तस्करी करने वाला आरोपी धरा
कुरुक्षेत्र। डेढ़ साल पहले साढ़े 42 लाख रुपये के नशीले पदार्थ के साथ पकड़े गए आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने सप्लाई करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। सप्लायर विकास कुमार निवासी गिद्धौर जिला चतरा झारखंड ने 17 किलो अफीम ट्रक चालक को बेची थी। एएनसी प्रभारी सुरेंद्र पाल ने बताया कि उनकी टीम 29 जून 2023 को शाहाबाद के बराड़ा पुल के नीचे गश्त कर रही थी। इस दौरान टीम ने गुप्त सूचना पर परविंद्र सिंह उर्फ डोलू निवासी महंतपुर जिला रोपड़ व हरविंद्र सिंह निवासी जरग जिला लुधियाना को ट्रक समेत जीटी रोड से काबू किया था। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 17 किलो अफीम बरामद हुई थी। पुलिस ने थाना शाहाबाद में मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया था। पूछताछ के बाद टीम ने अफीम सप्लाई करने के आरोपी विकास कुमार को काबू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



धोखाधड़ी करने का आरोपी मुनीम काबू
कुरुक्षेत्र। अनाज मंडी में दुकानदार के साथ धोखाधड़ी करने के मामले में पुलिस ने आरोपी मुनीम को गिरफ्तार किया है। आरोपी जितेंद्र कुमार निवासी टाटका पहले दुकानदार के पास ही काम करता था। थाना सदर में दर्ज शिकायत में रविंद्र निवासी भादसो जिला करनाल ने बताया था कि उसकी अनाज मंडी पिपली में कमीशन एजेंट की दुकान है। जितेंद्र कुमार उसके पास करीब पांच साल से मुनीमी का काम कर रहा था। इस साल मार्च में उसे पता लगा कि जितेंद्र ने उनकी दुकान से बेचे गए सामान के रुपये फर्मों से ले लिए थे, मगर उसके पास जमा कराए थे। आरोपी उसके साथ करीब 1.55 लाख रुपये की धोखाधड़ी कर फरार हो गया था। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच करते हुए आरोपी मुनीम जितेंद्र को गिरफ्तार कर लिया।



मारपीट करने के तीन आरोपियों को मिली जमानत
कुरुक्षेत्र। पुलिस ने रास्ता रोककर मारपीट करने के तीन आरोपियों को अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपी सतीश सिंह, सुनील कुमार व पंकज निवासी मलिकपुर काे जमानत दे दी।

थाना इस्माईलाबाद में एक नवंबर को दर्ज शिकायत में मंगल सिंह निवासी मलिकपुर ने बताया था कि वह खेतीबाड़ी का काम करता है। वह एक नवंबर की रात करीब 10 बजे खेत से घर के तरफ जा रहा था। रास्ते में गांव के ही सतीश, सुनील कुमार व पंकज ने उसका रास्ता रोककर उस पर लोहे के रॉड व लाठी डंडों से हमला कर जख्मी कर दिया था। शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच करते हुए पुलिस ने तीनों आरोपियों को काबू किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed