फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Accused of fraud worth lakhs arrested

Kurukshetra News: लाखों की धोखाधड़ी का आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jan 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
Accused of fraud worth lakhs arrested
कुरुक्षेत्र। आर्थिक अपराध शाखा की टीम ने विदेश भेजने के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में हरोली जिला ऊना हिमाचल प्रदेश वासी महिला को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि दो सिबतंर 2024 को नरेंद्र सिंह वासी तंगोर वासी कुरुक्षेत्र ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि उसके दो लडके है। वह अपने लड़कों को विदेश भेजना चाहता था। जिस संबंध में उसने अपने लड़के के दोस्त के माध्यम से पवन व महिला आरोपी से बात की। जिसने बताया कि उनका चंडीगढ़ में इमीग्रेशन सर्विस के नाम से ऑफिस है जो विदेश भेजने का काम करते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वह उनका ऑस्ट्रेलिया का वीजा लगवाकर विदेश भेज देंगे। जिसके लिए उनको 42 लाख रुपये देने होंगे। उसने उनके द्वारा दिए खाते में अलग-अलग तारीखों को 10 लाख 60 हजार रुपये जमा करवा दिए तथा द्वारा मांगे गये कागजात दे दिए। इसके बाद आरोपी ने बताया कि उसके एक लडके का वीजा आ गया वह बाकी रुपये दे दे जिससे कि उसके दूसरे लड़के का वीजा भी जल्द आ जाये। इसके बाद उसने 32 लाख रुपये उसके द्वारा दिए खाते में जमा कर दिए और आरोपी ने दूसरे लड़के का वीजा भी दे दिया। वीजा व टिकट लेकर जब वह एयरपोर्ट पर पहुंचे तो चेक करने पर वह नकली पाए गए। इस बारे में जब उसने आरोपी से बात की तो वह उनको धमकी दी जाने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब न तो आरोपी उसके रकम वापस कर रहा है न ही उसके लडकों को विदेश भेज रहा है। मामले की जांच करते हुए आरोपी महिला को गिरफ्तार किया गया तो उससे एक लाख रुपये भी बरामद किए गए। अदालत के आदेश पर उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed