फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Accused of fraud of six lakhs sent to jail

Kurukshetra News: छह लाख की धोखाधड़ी का आरोपी भेजा जेल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Dec 2024 01:27 AM IST
विज्ञापन
Accused of fraud of six lakhs sent to jail
इस्माईलाबाद। पुलिस ने पुर्तगाल भेजने के नाम पर छह लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोपी को अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपी मनदीप सिंह निवासी हरसौला जिला कैथल को कारागार भेज दिया। थाना इस्माईलाबाद में दर्ज शिकायत में तलहेड़ी निवासी महिला ने बताया था कि उसके रिश्तेदार मनदीप सिंह ने उसके पति सुरेंद्र को 12 लाख रुपये में पुर्तगाल भेजने का आश्वासन दिया था। विश्वास करके उन्होंने 14 सितंबर 2018 को दो लाख रुपये और पासपोर्ट आरोपी को दिए थे। उसके बाद 20 अक्तूबर 2018 को डेढ़ लाख रुपये और नवंबर 2018 में ढाई लाख रुपये दिए थे। काफी समय बाद भी वीजा नहीं आया तो आरोपी टालमटोल करने लगा था। रुपये वापस मांगने पर आरोपी ने उनको जान से मारने की धमकी दी थी। शिकायत पर मामला दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर एक दिन के रिमांड पर लिया था। आरोपी के कब्जे से 10 हजार रुपये बरामद हुए थे।
विज्ञापन



मारपीट करने का आरोपी कारागार भेजा
कुरुक्षेत्र। पुलिस ने पेड़ काटने को लेकर बुजुर्ग के साथ मारपीट करने के आरोपी पिता-पुत्र को अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपी आशीष और उसके पिता रामपाल निवासी कमोदा को कारागार भेज दिया। थाना केयूके में दर्ज शिकायत में रामेश्वर दास निवासी कमोदा ने बताया था कि वह 16 नवंबर को घर के बाहर गली में आया तो गांव का ही आशीष उर्फ आशु, उसकी माता और पिता रामपाल जामुन का पेड़ काट रहे थे। यह पेड़ उसने करीब 15 साल पहले लगाया था। उसने पेड़ काटने का विरोध किया तो आरोपियों ने उस पर हमला करके जख्मी कर दिया था। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी आशीष और रामपाल को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन



हमला करने के दो आरोपी भेजे जेल
कुरुक्षेत्र। पुलिस ने बिजली मैकेनिक पर हमला करने के एक और आरोपी को अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपी अंकुर निवासी पटेल नगर को कारागार भेज दिया। मामले में पुलिस अंकुर समेत तीन आरोपियों को पकड़ चुकी है। साहिल शर्मा व पुनीत उर्फ मिंटू निवासी थानेसर को कारागार भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना कृष्णा गेट में दर्ज शिकायत में विक्रांत वर्मा निवासी रेलवे रोड ने बताया था कि वह बिजली का काम करता है। 16 नवंबर को एक युवक मिट्ठू उसे अपने साथ यह कहकर लेकर गया था कि उसके भाई रजत को चोट लगी है। वह उसके साथ रेलवे रोड पर आया तो पहले से मौजूद मोदू, मिठ्ठू, साहिल, सुशील, अनुभव व दीपांकर ने उस पर पर डंडे से हमला कर जख्मी कर दिया था। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच करते हुए आरोपी साहिल शर्मा व पुनीत निवासी थानेसर को गिरफ्तार किया था। आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल डंडा व गंडासी बरामद हुई थी। आगामी जांच में पुलिस ने तीसरे आरोपी अंकुर को काबू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed