फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Accused of fraud of Rs 4.50 lakh in the name of getting visa arrested

Kurukshetra News: वीजा लगवाने के नाम पर 4.50 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 10 Feb 2024 04:08 AM IST
विज्ञापन
Accused of fraud of Rs 4.50 lakh in the name of getting visa arrested
कुरुक्षेत्र। ऑस्ट्रेलिया का वीजा लगवाने के नाम पर साढ़े चार लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी प्रतीक खन्ना निवासी खेड़ी मारकंडा ने वीजा के नाम पर 10 रुपये मांगे थे। शिकायतकर्ता ने आरोपी को चार लाख एडवांस और 50 हजार रुपये एंबेसी फीस दी थी।
विज्ञापन

थाना शहर थानेसर में दर्ज शिकायत में विवेक निवासी रायपुर जिला यमुनानगर ने बताया था कि आरोपी प्रतीक खन्ना ने उसके एक दोस्त का वीजा लगवाया था। बात तय होने पर उसने विश्वास करके नौ अगस्त 2022 को एक लाख रुपये गूगल-पे और तीन लाख रुपये नकद दिए थे। 22 अगस्त को 50 हजार रुपये एंबेसी फीस के लिए गूगल-पे किए थे। प्रतीक ने 45 दिन में वीजा लगवाने का आश्वासन दिया था। कुछ दिन बाद प्रतीक ने उसे ऑस्ट्रेलिया का वीजा दिखाकर बकाया राशि मांगी, मगर जांच कराने पर वीजा नकली पाया गया। रुपये मांगने पर आरोपी टालमटोल करता रहा। शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच करते हुए पुलिस ने आरोपी प्रतीक खन्ना को गिरफ्तार किया। अदालत के आदेश से आरोपी को एक दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed