फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Accused of fraud of Rs 3.30 lakh by sending money to Armenia arrested

Kurukshetra News: आर्मेनिया भेजकर 3.30 लाख की धोखाधड़ी का आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 09 Aug 2024 06:25 AM IST
विज्ञापन
Accused of fraud of Rs 3.30 lakh by sending money to Armenia arrested
कुरुक्षेत्र। पुर्तगाल की जगह युवक को आर्मेनिया भेजकर 3.30 लाख रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी गुरविंद्र सिंह निवासी मंडोरा जिला अंबाला के कब्जे से 10 हजार रुपये और मोबाइल बरामद हुआ। आरोपी के साथी ने आर्मेनिया में शिकायतकर्ता से डेढ़ लाख और 600 डॉलर भी छीने लिए थे।
विज्ञापन

थाना बाबैन में तीन जनवरी को दर्ज शिकायत में जसबीर सिंह निवासी लखमड़ी ने बताया था कि सुरिंद्र सिंह ने उसे पुर्तगाल भेजने के एवज में 10 लाख रुपये मांगे थे। उसने फाइल तैयार करने के लिए आरोपी को 30 हजार नकद और आर्मेनिया का वीजा दिखाने के बाद 50 हजार रुपये और लिए थे। आरोपी ने आश्वासन दिया था कि आर्मेनिया में दो दिन रुकने के बाद वह उसे पुर्तगाल पहुंचा देगा। कुछ दिन बाद आरोपी ने उसे आर्मेनिया भेज दिया, जहां पर आरोपी के साथियों ने उसे टॉर्चर करके डेढ़ लाख और 600 डॉलर छीन लिए थे साथ ही उससे 20 दिन तक काम कराते रहे। बाद में उसके घरवालों ने 40 हजार रुपये की टिकट कराकर उसे वापस घर बुला लिया था। रुपये मांगने पर आरोपी ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी थी। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच करते हुए आरोपी गुरविंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया। अदालत के आदेश से आरोपी को दो दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed