फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Accused of fraud of Rs 20 thousand arrested

Kurukshetra News: 20 हजार की धोखाधड़ी करने का आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 12 Apr 2024 02:21 AM IST
विज्ञापन
Accused of fraud of Rs 20 thousand arrested
कुरुक्षेत्र। नौ महीने पहले फर्जी कॉल करके 20 हजार रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी जुनैज निवासी गोंधौली पुन्हाना जिला नूंह के कब्जे से पांच हजार रुपये बरामद हुए। थाना सदर में 10 जून को दर्ज शिकायत में अनिल मित्तल निवासी सेक्टर-चार ने बताया था कि 23 अप्रैल को उसके पास एक अनजान नंबर से कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने उसे बताया था कि उसने उसके खाते में 20 हजार रुपये डलवा दिए हैं।
विज्ञापन

पैसे डलने का एक मैसेज भी उसके पास आया था। विश्वास करके उसने कॉल करने वाले के दिए खाते में 20 हजार रुपये डाल दिए थे। बाद में उसे मालूम हुआ कि उसके साथ ऑनलाइन धोखाधड़ी हुई है। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी जुनैज को मामले में शामिल तफ्तीश करके गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से पांच हजार रुपये बरामद किए गए। उच्च अदालत से अग्रिम जमानत मंजूर होने पर आरोपी को जमानत पर रिहा कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed