{"_id":"5f2474c28ebc3e9fdb5a7f2a","slug":"accused-of-firing-arrested-kurukshetra-news-knl392901151","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोली चलाने का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोली चलाने का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
अपराध शाखा-2 पुलिस ने कस्बा पिहोवा में फरवरी 2020 में पुरानी रंजिश के चलते हमला कर गोली चलाने के मामले में दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। ये जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक आस्था मोदी ने दी।
उन्होंने बताया कि फरवरी 2020 में राजेंद्र पुत्र बनारसी दास निवासी नंद कॉलोनी पेहवा ने शिकायत की थी कि वह कपड़े का काम करता था अब उसने काम छोड़ दिया है। शाम के समय वह अपने मित्र गौरव कालड़ा निवासी गुरुनानक कॉलोनी से मिलने उसके घर जा रहा था। बीच रास्ते में उसे गौरव कालड़ा की गाडी मिल गई। 10 मिनट बाद गली के नुक्कड़ पर गाड़ी खड़ी करके मकान के गेट पर पहुंचा था। इसी दौरान 3 लड़के हथियारों से लैस होकर आ पहुंचे। हमलावरों ने जान से मारने की नीयत से फायर किया जो गोली उसके कुल्ले में लगी। घटना के दौरान देखा तो अमरजीत उर्फ रिन्कू उर्फ टोपी निवासी गुरुनानक कॉलोनी पेहवा के हाथ में पिस्टल थी व दो लड़कों को पहचान न सका। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच अपराध शाखा-2 को सौंपी थी। निरीक्षक मलकीत सिंह के नेतृत्व में एसआई जीत सिंह, एएसआई सतविंदर सिंह, हैड कांस्टेबल सतनाम सिंह, लखन सिंह, दीपक, महेश, चालक बलविंदर सिंह की टीम ने छापामारी कर सुराग लगाकर आरोपी योगेश उर्फ योगी पुत्र सतीश कुमार निवासी प्रोफेसर कालोनी पेहवा को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी से वारदात में प्रयोग की गई। मोटरसाइकिल एचआर 41 के 3095 को बरामद कर लिया है। आरोपी को अदालत में पेश किया गया। जिसे जेल भेज दिया गया।