{"_id":"5e372dc68ebc3e7d696367e8","slug":"accused-of-drug-smuggling-arrested-kurukshetra-news-knl20770783","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशीली गोलियों की तस्करी का मुख्य आरोपी काबू, भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशीली गोलियों की तस्करी का मुख्य आरोपी काबू, भेजा जेल
विज्ञापन
एंटी नारकोटिक्स सैल की टीम ने नशीली गोलियों की तस्करी करने के मुख्य आरोपी को रेलवे रोड से काबू किया है। जिसे कोर्ट में पेश कर उसे जेल भेज दिया गया। आरोपी की पहचान जसविंद्र सिंह निवासी बारवा के रूप में हुई। इससे पहले पुलिस ने नशीली गोलियों की तस्करी के आरोप में गिरोह के एक सदस्य शिव कुमार निवासी गांव हरिगढ़ भौरख को 410 गोलियों के साथ काबू किया था। जिसके बाद पुलिस ने मुख्य तस्कर को पकड़ने के लिए मामले की छानबीन शुरू की थी।
एसपी आस्था मोदी ने बताया कि डेढ महीने पहले एंटी नारकोटिक्स सैल की टीम पिहोवा मेन चौक के पास गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि शिव कुमार निवासी हरिगढ भौरख, जो नशीली दवाइयों का धंधा करता है तथा आज भी वह अपने गांव से काफी मात्रा में नशीली दवा लेकर किसी ग्राहक को देने के लिए ट्यूकर से होते हुए गांव कलसा की ओर जा रहा है। सूचना पाकर पुलिस ने कलसा चौक के पास नाकाबंदी कर आने जाने वाले लोगों पर निगरानी शुरू कर दी। कुछ देर बाद पुलिस को सामने से एक व्यक्ति आता दिखाई दिया। जो पुलिस टीम को देखकर वापिस मुड़कर भागने की कोशिश करने लगा। शक के आधार पर पुलिस ने उसे काबू कर उससे पूछताछ की। पूछताछ में व्यक्ति की पहचान शिवकुमार निवासी गांव हरिगढ़ भोरख के रूप में हुई। शक होने पर जब पुलिस ने उसकी तलाशी ली तो उसके कब्जे से 410 नशीली दवाइयां बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी को काबू करके उसके खिलाफ नशीली वस्तु अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कोर्ट से उसका रिमांड लिया था। पूछताछ के दौरान आरोपी ने कबूल किया कि वह नशीली गोलियां जसविंद्र सिंह निवासी बारवा से खरीद कर लाता है। जिसके बाद पुलिस जसविंद्र सिंह की तलाश के लिए जगह-जगह दबिश दे रही थी। गत दिवस पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि शिव कुमार को नशीली गोलियां देने का मुख्य आरोपी तस्कर रेलवे रोड पर मौजूद है। सूचना पाकर पुलिस ने आरोपी को रेलवे रोड से काबू कर लिया। जिसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।