फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Accused of committing fraud of Rs 10 lakh in the name of sending money to England arrested

Kurukshetra News: इंग्लैंड भेजने के नाम पर 10 लाख की धोखाधड़ी करने का आरोपी काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 26 Feb 2024 01:54 AM IST
विज्ञापन
Accused of committing fraud of Rs 10 lakh in the name of sending money to England arrested
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। स्पॉन्सर वीजा पर इंग्लैंड भेजने के नाम पर 10 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी दल सिंह निवासी हरि नगर कैथल के कब्जे से 10 हजार रुपये बरामद हुए। आरोपी ने शिकायतकर्ता के बेटी के परिवार को 42 लाख रुपये में स्पॉन्सर वीजा देने का आश्वासन देकर धोखा दिया था।

थाना केयूके में 28 जुलाई को दर्ज शिकायत में शीशपाल शर्मा निवासी कैथल ने बताया था कि वह अपने पुत्र, पुत्रवधू तथा पोते को विदेश भेजना चाहता था। आरोपी दल सिंह व रजनीश कुमार ने उसे झांसा दिया कि उसके गुरु अरविंद के पास कई देशों का वीजा है। वह उसके बच्चों को स्पॉन्सर वीजा पर इंग्लैंड भेज देगा। इस एवज में आरोपी ने उससे 42 लाख रुपये मांगे थे। विश्वास करके उसने 17 नवंबर 2022 को दल सिंह को डेढ़ लाख रुपये दिए थे। उसके बाद आरोपी ने इंटरव्यू के नाम पर साढ़े आठ लाख ट्रांसफर किए थे। 10 लाख रुपये लेने के बाद आरोपियों ने उनको विदेश नहीं भेजा और रुपये मांगने पर जान से मारने की धमकी दी थी। शिकायत पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं के मामला दर्ज कर जांच सीआईए-दो ने करते हुए आरोपी दल को अदालत से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 10 हजार रुपये बरामद करके दोबारा कारागार भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed