फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Accused of committing fraud of lakhs in the name of sending abroad arrested

Kurukshetra News: विदेश भेजने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी करने का आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jan 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
Accused of committing fraud of lakhs in the name of sending abroad arrested
कुरुक्षेत्र। युवाओं को यातायात नियमों जानकारी देतेआरटीए विभाग के सुनील कुमार। विज्ञप्ति
कुरुक्षेत्र। जिला पुलिस ने विदेश भेजने के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोपी मनोहरी लाल उर्फ राणा निवासी डेरा बाजीगर जिला करनाल को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 23 सितंबर 2023 को कर्म सिंह निवासी तिगरी खालसा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह अपने बेटे विक्रम को विदेश भेजना चाहता था। इसके लिए उसने एजेंट मनोहरी लाल से बात की। उसने कहा कि वह उसे वर्क वीजा पर अमेरिका भिजवा देगा। उसके लिए 15 लाख रुपये देने होंगे लेकिन उसके बेटे को अमेरिका के नाम पर मलेशिया भेज दिया। जब इस बारे में एजेंट से बात की तो उसने कोई जवाब नहीं दिया। करीब एक साल बाद उसने अपने बेटे को मलेशिया से बुला लिया। वापस आने पर उन्होंने एजेंट से अपने रुपये मांगे तो उसने रुपये देने से मना कर दिया। शिकायत मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। इसी के चलते आरोपी को गिरफ्त में लिया गया।
विज्ञापन





आटीए व यातायात पुलिस का राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत स्पेशल अभियान जारी
कुरुक्षेत्र। सड़क सुरक्षा माह के तहत जिला पुलिस व आरटीए विभाग की ओर से संयुक्त रूप से यातायात नियमों के बारे में आमजन को जागरूक करने के लिए जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में शनिवार को आरटीए विभाग व पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने सेक्टर-17 स्थित कोचिंग सेंटर में छात्रों को यातायात नियमों के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

यातायात को-आर्डिनेटर वीरेंद्र विक्रम ने कहा कि हमें यातायात नियमों का पालन चालान के डर से नहीं बल्कि जागरूकता के साथ करना चाहिए। उन्होंने कहा कि चालकों पर बहुत बड़ी जिम्मेवारी होती है जिनका निर्वहन सभी चालकों को करना चाहिए। युवा वर्ग यातायात नियमों को अपने व्यवहार में अपनाकर तथा छोटी-छोटी आदतों को जीवन का हिस्सा बनाकर अपना व दूसरों के जीवन को सुरक्षित बना सकते हैं। आरटीए विभाग व पुलिस विभाग की टीमों द्वारा चालकों को यातायात नियमों से संबंधित शपथ दिलवाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन





गैर इरादतन हत्या मामले का एक और आरोपी गिरफ्तार
कुरुक्षेत्र। अपराध अन्वेषण शाखा-एक की टीम ने गैर इरादतन हत्या करने के मामले में यादवेंद्र सिंह उर्फ़ जादू वासी कीर्तिनगर थानेसर को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 15 अप्रैल 2024 को पुलिस को सूचना मिली थी कि सेक्टर-17 में रेहड़ी मार्केट के पास कपड़े में लिपटा एक शव पड़ा है। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मृतक के भाई सुरेंद्र वासी सुंदरपुर की शिकायत पर मामला दर्ज किया था। 18 अप्रैल 2024 को जांच के दौरान पुलिस टीम ने मामले के आरोपी शुभम को गिरफ्तार कर लिया था। एक दिन के रिमांड के दौरान शुभम ने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया कि हत्या मामले में उसने जितेंद्र की मदद से सूरज के शव को कपड़े के गलीचे में लपेट कर फेंकने का प्लान बनाया था लेकिन सेक्टर-17 में ही गिर गया। पुलिस ने इसी मामले में आगे कार्रवाई करते हुए आरोपी यादवेंद्र को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed