फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Accused of cheating millions in the name of sending to Portugal arrested

Kurukshetra News: पुर्तगाल भेजने के नाम पर लाखों की ठगी करने की आरोपी काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Aug 2023 02:11 AM IST
विज्ञापन
Accused of cheating millions in the name of sending to Portugal arrested
कुरुक्षेत्र। रिश्तेदार को पुर्तगाल भेजने के नाम 12.24 लाख रुपये की धोखाधड़ी के मामले में पुलिस ने एक आरोपी युवती को गिरफ्तार किया है। आरोपी नेहा निवासी पबनावा जिला कैथल के कब्जे से 10 हजार रुपये बरामद किए गए। आरोपियों ने 12 लाख रुपये में शिकायतकर्ता को पुर्तगाल भेजने का आश्वासन दिया था, मगर उसे पुर्तगाल की बजाय डॉन्की के रास्ते सर्बिया भेज दिया था।
विज्ञापन

थाना केयूके में दर्ज शिकायत में कुलदीप सिंह निवासी अमीन ने आरोप लगाते हुए कहा कि आरोपी हीरा लाल निवासी पबनावा जिला कैथल उसके बड़े भाई के रिश्तेदार हैं। आरोपियों ने उसे पुर्तगाल भेजने के नाम पर 12 लाख रुपये मांगे थे। विश्वास करके उसने अलग-अलग समय पर आरोपियों को नकद और अकाउंट में कुल 12 लाख 24 हजार रुपये डाले थे। 11 नवंबर 2022 को आरोपियों ने उसे दिल्ली से दुबई भेज दिया, जहां दो-तीन दिन रहने के बाद उसे फ्लाइट से जॉर्डन पहुंचा दिया। तब आरोपियों ने उसे बताया कि जल्द ही उसकी अगली फ्लाइट सर्बिया के लिए होगी। कुछ के दिन बाद आरोपियों ने उसे सर्बिया पहुंचा दिया। यहां उसके साथ अन्य 10-15 युवक भी थे। एजेंटों ने उनको करीब दो महीने तक जंगलों के रास्ते इधर-उधर भटकाया, लेकिन पुर्तगाल पहुंचाने में नाकामयाब रहे थे। यहां उन्होंने पेड़ों के पत्ते खाकर किसी तरह अपनी जान बचाई। वहीं एजेंट भी उनको टॉर्चर करते थे। आरोपियों ने उसे सीधे पुर्तगाल पहुंचाने का वादा किया था। 13 जनवरी को उसके परिजन किसी तरह उसे सर्बिया से निकालकर वापस घर ले आए थे। उसने आरोपियों से अपने पैसे वापस मांगे तो आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी थी। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच करते हुए आरोपी नेहा को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 10 हजार रुपये बरामद किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed