फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Accused of cheating lakhs in the name of sending to Australia arrested

Kurukshetra News: ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी करने का आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jun 2023 02:34 AM IST
विज्ञापन
Accused of cheating lakhs in the name of sending to Australia arrested
कुरुक्षेत्र। तीन महीने पहले ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर नौ लाख की धोखाधड़ी के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी अमनशब आलम निवासी नई दिल्ली से 65 हजार रुपये बरामद किए।
विज्ञापन

थाना कृष्णा गेट में सात फरवरी को दर्ज शिकायत में राम दयाल हाल निवासी गुरदेव नगर ने बताया था कि उसकी अमनशब आलम, समर आलम, खुशी, काजल, टीना व ज्योति से ऑनलाइन माध्यम से जानकारी हुई थी। आरोपियों ने लोगो को विदेश भेजने के लिए इंटरनेट पर विज्ञापन डाले हुए थे। इस संबंध में उसने बातचीत की तो उन्होंने 15 लाख रुपये में ऑस्ट्रेलिया भेजने का आश्वासन दिया था। विश्वास करके उसने अपने कागजात, पासपोर्ट, आधार कार्ड कॉपी, शैक्षिक प्रमाण पत्र की कॉपी व पैन कार्ड पांच नवंबर को दी थी। उस दिन और अगले दिन 50-50 हजार रुपये यूपीआई के माध्यम दिए थे। उसके बाद आरोपियों ने अलग-अलग किस्त में कुल नौ लाख रुपये लेकर नकली वीजा व टिकट थमा दी थी। शिकायत पर मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच करते हुए एक आरोपी अमनशब आलम को गिरफ्तार करके उसके पास से 65 हजार रुपये बरामद किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed