फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Accused of cheating in the name of sending to America arrested

Kurukshetra News: अमेरिका भेजने के नाम पर धोखाधड़ी करने का आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jun 2024 05:54 AM IST
विज्ञापन
Accused of cheating in the name of sending to America arrested
कुरुक्षेत्र। एक साल पहले अमेरिका भेजने के नाम पर 16 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी निखिल पाहवा निवासी लाडवा ने शिकायतकर्ता को 40 लाख रुपये में अमेरिका भेजने का झांसा दिया था, मगर आरोपी ने उसे तंजानिया भेज दिया।
विज्ञापन

थाना लाडवा में 19 मई 2023 को दर्ज शिकायत में राहुल निवासी मेरडा जिला जींद ने बताया था कि निखिल से उसे अमेरिका भेजने के लिए 40 लाख रुपये में मांगे थे। आरोपी ने उसे पहले तंजानिया से अमेरिका भेजने का आश्वासन दिया था। उसने आरोपी को अगस्त 2022 में छह लाख नकद और दो दिन बाद उसने साढ़े चार लाख रुपये और दिए थे। तब आरोपी ने उसे तंजानिया की टिकट दी थी। एक नवंबर 2022 को आरोपी ने उसे दिल्ली से मुंबई तथा मुंबई से तंजानिया भेज दिया था। तीन नवंबर को तंजानिया पहुंचने के बाद उसे होटल में रोक कर और साढ़े चार लाख रुपये की मांगे थे। रुपये लेने के बाद आरोपी उससे करीब 1290 डॉलर भी छीन लिए थे। बाद में उसे भारत वापस भेज दिया था। वापस आकर उसने अपने रुपये वापस मांगे तो आरोपी ने उसे धमकी दी। शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच करते हुए पुलिस ने आरोपी निखिल पाहवा को गिरफ्तार कर लिया। अदालत के आदेश से आरोपी को दो दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed