फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Accused of buying stolen bike arrested

Kurukshetra News: मानसून से निपटने के दावे, पर हकीकत अलग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jun 2024 05:54 AM IST
विज्ञापन
Accused of buying stolen bike arrested
पिपली। अंबाला  रोड पर गंदगी से अटा पड़ा नाला।
पिपली। जिले में जल्द ही मानसून दस्तक देने वाला है, लेकिन प्रशासन अभी तक नाले और नालियों की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त नहीं कर पाया है। जिससे बारिश के मौसम में जलभराव होने की पूरी संभावना है। हालांकि प्रशासन की ओर से जल निकासी व्यवस्था और नालों की सफाई करने के दावे किए जा रहे हैं। यह दावे कितने कारगर साबित होंगे यह तो बारिश होने के बाद ही पता चल सकेगा।
विज्ञापन

पिपली में कई जगहों पर गंदगी का आलम बना हुआ है, जिससे लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है, अधिकतर नालियां गंदगी से अटी पड़ी है और नालों में गंदगी है। नेशनल हाईवे के साथ लगते नाले की साफ सफाई के लिए ढक्कन उखाड़े गए जो कि अब तक बंद नहीं किए गए, जिससे हादसा होने से भी इनकार नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन





हादसे की बन रही आशंका : दयानंद
दयानंद खींची ने कहा की कुछ दिन पहले प्रशासन की ओर से नालों की सफाई के लिए ढक्कन को उखाड़ा गया था, जो राहगीरों और आसपास रहने वाले लोगों के लिए परेशानी बना हुआ है। नाले से गंदगी की बदबू तो आती ही है साथ ही ढक्कन खुला होने से हादसा होने का डर भी बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन




बीमारी फैलने का खतरा बरकरार : वीरेंद्र
वीरेंद्र तलवाड़ ने कहा की थोड़ी सी बारिश होने पर गलियां और नालियां पानी से लबालब हो जाती हैं, जिसकी निकासी का प्रबंध आज तक प्रशासन ने नहीं किया है। गलियों और सड़क के किनारे पानी जमा रहता है, जिसमें मक्खी, मच्छर पैदा हो रहे हैं। इससे बीमारी फैलने का खतरा भी बना हुआ है।



गंदगी से अटा है नाला : जसविंद्र सिंह
राहगीर जसविंद्र सिंह ने कहा कि लाडवा रोड पर बने हुए नाले की सफाई लंबे समय से नहीं हो पाई है, जिससे बारिश होने पर दिक्कतों का सामना आसपास के लोगों को करना पड़ेगा। यह नाला घास व गंदगी से अटा हुआ है। सदर थाने के सामने लोग गंदगी नाले में डालते रहते हैं, जिससे नाला अवरूद्ध हो रहा है।


लापरवाह अधिकारियों पर हो कार्रवाई : वेद पोपली
वेद पोपली ने कहा की अगर नाले और नालियों की निरंतर साफ सफाई होती रहे तो समस्या पैदा ही नहीं होगी। इसके लिए सरकार को भी जिला प्रशासन को कड़े आदेश देने चाहिए और लापरवाही करने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई करनी चाहिए।



नगर परिषद थानेसर के ईओ अभय सिंह से इस मामले का लेकर जब संपर्क किया गया तो संपर्क नहीं हो पाया।

पिपली। अंबाला  रोड पर गंदगी से अटा पड़ा नाला।

पिपली। अंबाला  रोड पर गंदगी से अटा पड़ा नाला।

पिपली। अंबाला  रोड पर गंदगी से अटा पड़ा नाला।

पिपली। अंबाला  रोड पर गंदगी से अटा पड़ा नाला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed