फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Accused of attacking shopkeeper arrested

Kurukshetra News: दुकानदार पर हमला करने का आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 13 May 2024 06:36 AM IST
विज्ञापन
Accused of attacking shopkeeper arrested
कुरुक्षेत्र। दो सप्ताह पूर्व कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की मार्केट में हमला कर दुकानदार को जख्मी करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को किया है। थाना कृष्णा गेट में 25 अप्रैल को दर्ज शिकायत में विशाल निवासी कीर्तिनगर ने बताया था कि 24 अप्रैल को वह अपने दोस्त के साथ कुवि मार्केट में किराए की दुकान देखने के लिए गया था। यहां वे एक तेज रफ्तार कार से बचे तो उन्होंने चालक को ध्यान से कार चलाने को बोला था। इस बात पर चालक ने कार रोककर उनके साथ गाली-गलौज की थी। आसपास के लोगो ने उनको समझाकर भेज दिया था, मगर लोगों ने उसे देख लेने की धमकी दी थी। उसी रात करीब नौ बजे वह अपने कमरे में था तो 13-14 युवक डंडे व गंड़ासी लेकर उसके कमरे में घुस गए और उस पर हमला कर जख्मी कर दिया। शोर मचाने पर आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए थे। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच करते हुए आरोपी हर्ष निवासी जंडवाला जिला सिरसा को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed