फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Accused of assault, car driver arrested

Kurukshetra News: मारपीट करने का आरोप, कार चालक गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jun 2024 05:51 AM IST
विज्ञापन
Accused of assault, car driver arrested
इस्माईलाबाद। गत सप्ताह स्कूटी चालक के साथ मारपीट करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी कार चालक साहब सिंह निवासी बचगांवा के कब्जे से पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल कार व डंडा बरामद किया। थाना झांसा में 21 जून को दर्ज शिकायत में कुलवंत सिंह निवासी उदारसी ने बताया था कि वह खेतीबाड़ी का काम करता है। 21 जून सुबह को वह खेत में पानी देकर स्कूटी पर वापस घर आ रहा था। इसी दौरान रास्ते में एक कार से उसकी टक्कर होने से बची थी। इस पर कार चालक नीचे उतरकर उसके साथ गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने उस पर डंडों से हमला कर जख्मी कर दिया था। शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच करते हुए पुलिस ने आरोपी कार चालक साहब सिंह को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन



ट्रांसफार्मर से सामान चुराने के चार आरोपी धरे
बाबैन। छह महीने पहले ट्रांसफार्मर व सामान चोरी करने के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी नीरज उर्फ गोदू निवासी नाहर, हरदीप निवासी मामड़िया, नरवीर निवासी झाल जिला रेवाड़ी व निरंजन निवासी रेवाना जिला अलवर राजस्थान को अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया। पुलिस में दर्ज शिकायत में एसडीओ बिजली निगम मथाना कार्यालय से प्राप्त शिकायत में बताया था कि छह जनवरी की रात जय भगवान व कृष्णलाल निवासी महुवाखेड़ी के खेतों से 16 केवीए ट्रांसफार्मर का सामान हो गया था। इसके बाद आरोपी 10/11 जनवरी की रात्रि को रणधीर सिंह, विकास कुमार व रमेश कुमार, सुरजाराम तथा रणधीर सिंह निवासी ततका के खेतों से 20 केवीए ट्रांसफार्मर का सामान चोरी कर फरार हो गए थे। शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच करते हुए पुलिस ने उपरोक्त आरोपियों को अदालत के आदेश पर जिला जेल से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया है। अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed