फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Accused jumps from bridge to escape police custody, fractures both legs

Kurukshetra News: पुलिस हिरासत से भागने के लिए पुल से कूदा आरोपी, दोनों टांगों में फ्रैक्चर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
Accused jumps from bridge to escape police custody, fractures both legs
कुरुक्षेत्र। गांव अढ़ोनी में 74 वर्षीय पुजारी योगीराज गिरी पर लाठी-डंडों से हमला करने के मुख्य आरोपी पंकज ने पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश में जीटी रोड के पुल से नीचे कूदकर खुद को गंभीर रूप से घायल कर लिया। कूदने से आरोपी के दोनों पैरों में फ्रैक्चर हो गया। उसे लोकनायक जयप्रकाश जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

थाना सदर थानेसर के प्रभारी रणधीर सिंह ने बताया कि प्राथमिकी नंबर 290 के मुख्य आरोपी पंकज को अदालत से 13 जुलाई तक पुलिस रिमांड पर लिया गया था। तीसरे आरोपी इंद्र कुमार की तलाश में पुलिस टीम पंकज को लेकर सांवला और गोविंदपुरा गई थी। वापसी के दौरान सांवला गांव के नहर पुल के पास पंकज ने लघुशंका करने की बात कही। पुलिसकर्मी उसे गाड़ी से नीचे उतारकर ले गए। इसी दौरान आरोपी ने अचानक पुलिसवालों का हाथ छुड़ाया और पुल से नीचे कूद गया।
विज्ञापन


पुजारी पर हमले की पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद
इस घटना से पहले नौ जुलाई की सुबह करीब 4:15 बजे अढ़ोनी गांव में हुई मूल वारदात सीसीटीवी फुटेज में पूरी तरह दर्ज हो गई है। फुटेज में दिखता है कि मुख्य आरोपी पंकज की पत्नी मनप्रीत घर से करीब छह फुट लंबी लाठी लेकर आई। पंकज ने लाठी लेकर तेजी से पुजारी योगीराज गिरी की कुटिया की ओर बढ़ा। उसकी पत्नी भी पीछे-पीछे गई। पंकज ने लाठी से पुजारी पर लगातार वार किए, जिससे उनकी एक टांग टूट गई। हमले के बाद आरोपी ने घायल पुजारी को अपने गमछे से गली में घसीटकर कुटिया तक पहुंचाया और अंदर फेंक दिया। वारदात के बाद पंकज के साथी इंद्र कुमार ने लाठी को मकान की खिड़की से अंदर छिपा दिया। पूरा घटनाक्रम करीब आठ मिनट में हुआ। पंकज गांव की नकोदर दरगाह का मुख्य सेवादार है। पुजारी के आने के बाद मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने से वह नाराज था। पुलिस ने पंकज और उसकी पत्नी मनप्रीत को गिरफ्तार कर लिया है। पत्नी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है, जबकि पंकज अब अस्पताल में भर्ती होने के कारण रिमांड पर पूछताछ जारी है। तीसरे आरोपी की तलाश जारी है। पुजारी योगीराज गिरी मूल रूप से हरिद्वार के रहने वाले हैं। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है और टूटी टांग में ऑपरेशन कर रॉड डालनी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed