{"_id":"68a7713945828c289002999c","slug":"accused-in-rape-case-is-out-of-the-clutches-of-uncle-kurukshetra-news-c-45-1-kur1007-140827-2025-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: दुष्कर्म मामले में आरोपी चाचा की गिरफ्त से बहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: दुष्कर्म मामले में आरोपी चाचा की गिरफ्त से बहार
Fri, 22 Aug 2025 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Updated Fri, 22 Aug 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। नाबालिग भतीजी से दुष्कर्म करने का आरोपी चाचा वीरवार तक गिरफ्तार नहीं किया जा सका। चाचा पर आरोप है कि वह अपनी 11 वर्षीय नाबालिग भतीजी के साथ पिछले चार से पांच महीनों से दुष्कर्म कर रहा था। पीड़िता ने बताया कि चाचा उसे अकेला पाकर दरिंदगी करता था और स्कूल से लौटते समय चाकू से हत्या कर नहर में फेंकने की धमकी देता था। डर के कारण मासूम ने स्कूल जाना बंद कर दिया और मां को छुट्टियों का बहाना बनाया।
बुधवार को स्कूल में सेफ सिटी टीम की ओर से गुड टच-बैड टच और महिला अपराधों पर हुए जागरूकता कार्यक्रम के बाद पीड़िता ने हिम्मत जुटाकर मां को आपबीती बताई। दिव्यांग मां ने पति के साथ महिला थाने में देवर के खिलाफ मामला दर्ज कराया। रिश्तेदारों ने मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाया लेकिन परिवार ने इन्कार कर दिया। पीड़िता की मां ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत की लेकिन अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस का कहना है कि जांच जारी है पर कार्रवाई में देरी से परिवार और स्थानीय लोग सवाल उठा रहे हैं।